{"_id":"63f6d342e00c19be720cba7a","slug":"applications-for-scholarship-will-be-submitted-offline-till-february-28-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: शिक्षा सत्र 2022-23 छात्रवृत्ति, 28 फरवरी तक ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, जानें क्या है तरीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: शिक्षा सत्र 2022-23 छात्रवृत्ति, 28 फरवरी तक ऑफलाइन जमा होंगे आवेदन, जानें क्या है तरीका
Thu, 23 Feb 2023 08:17 AM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, राजस्थान
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Thu, 23 Feb 2023 08:17 AM IST
सार
शिक्षा सत्र 2022-23 छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के ऑफलाइन आवेदन 28 फरवरी तक जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
स्कॉलरशिप।
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शिक्षा सत्र 2022-23 छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं। कॉलेज आयुक्तालय के मुख्य लेखाकार डॉ. ललिता शर्मा ने निर्देश जारी करते हुए कहा कि 28 फरवरी तक सरकारी और मान्यता प्राप्त कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति के ऑफलाइन आवेदन जमा कराने होंगे। इसके बाद शिक्षण संस्थानों को 10 मार्च तक आवेदन पत्र आयुक्तालय कॉलेज शिक्षा, जयपुर में जमा कराने होंगे।
विज्ञापन
डॉ. ललिता शर्मा ने कहा कि जो विद्यार्थी छात्रावास में रहते हैं उनको छात्रावास में प्रवेश का प्रमाण पत्र, मूल फीस रसीद, निवास करने की तिथि आदि छात्रावास वार्डन तथा संस्था प्रधान से प्रति हस्ताक्षर करवाकर आवेदन पत्र के साथ संलग्न करनी होगी। छात्रावास के विद्यार्थियों को जन आधार व आधार कार्ड की छाया प्रति भी आवश्यक रूप से संलग्न करनी होगी। छात्रवृत्ति आवेदन व उससे जुड़ी पूरी जानकारी विभाग की वेबसाइट https://hte.rajasthan.gov.in के ऑनलाइन लिंक पर मिलेगी।
विज्ञापन
11 प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन
उन्होंने बताया कि आवेदक विद्यार्थी तथा शिक्षण संस्था प्रधान इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आवेदन पत्र पूर्ण रूप से भरकर आवश्यक सत्यापित दस्तावेज के साथ आयुक्तालय, कॉलेज शिक्षा जयपुर में व्यक्तिशः जमा हो। नवीनीकरण छात्रवृत्ति फॉर्म उन्हीं विद्यार्थियों के अग्रेषित किए जाएंगे, जिनको गत वर्ष छात्रवृत्ति मिली हो तथा निर्धारित अंकों के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की हो। आयुक्तालय की ओर से 11 प्रकार की छात्रवृत्ति के लिए आवेदन मांगे गए हैं।
विज्ञापन