फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Apple Selling For 35 Rs kg In Baran Kashmir And Shimla

Rajasthan: कश्मीर या शिमला नहीं...यहां 35 रुपये किलो बिक रहा सेब, जानें क्यों कम हुए दाम?

Fri, 26 Aug 2022 09:21 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, बारां Published by: उदित दीक्षित Updated Fri, 26 Aug 2022 09:21 PM IST
सार

सेब सस्ता होने के कारण उसके खरीदार भी ज्यादा है। फल बिक्रेताओं ने बताया कि अमूमन सेब की कीमत 100 के पार होने से ज्यादा खपत नहीं होती थी, लेकिन इस बार सेब के दाम में गिरावट से खरीदारी भी बढ़ गई है। लोग जमकर सेब खरीद रहे हैं।

विज्ञापन
Apple Selling For 35 Rs kg In Baran Kashmir And Shimla
बारां में बिक रहा सस्ता सेब। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

राजस्थान के बारां जिले में सेब 35 से 70 रुपये किलो में बिक रहा है। इस बात पर आपको भले ही यकीन न हो, लेकिन यह पूरी तरह सही है। शहर में अमूमन 80 से 100 रुपये किलो में मिलने वाले सेब के दामों में भारी गिरावट आई है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बारां में शिमला और जम्मू-कश्मीर से सेब आता है। कश्मीर का सेब इस बार 20 दिन पहले ही यहां आ गया है। साथ ही शिमला में इस बार सेब की बंपर पैदावार हुई है। इससे शहर में सेब के दाम घट गए हैं। 

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बारां में फल बिक्रेता कश्मीर गाला, दिलीशाम, हिमाचल सुपर क्वालिटी और कुल्लु का सेब बेच रहे हैं। सेब की इन क्वालिटियों के प्रति किलो के भाव भी अलग-अलग हैं। कुल्लू का से 35-40, हिमाचल सुपर क्वालिटी 50-60, कश्मीर गाला 70 और दिलीशाम 60-70 रुपये प्रति किलो बिक रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि शहर में मिलने वाला धनिया 120 से 150 रुपये प्रति किलो में बिक रहा है। यानि फ्री में मिलने वाले धनिया के भाव इस बार बढ़े हुए हैं और सेब सस्ता बिक रहा है।
विज्ञापन


सेब सस्ता होने के कारण उसके खरीदार भी ज्यादा है। फल बिक्रेताओं ने बताया कि अमूमन सेब की कीमत 100 के पार होने से ज्यादा खपत नहीं होती थी, लेकिन इस बार सेब के दाम में गिरावट से खरीदारी भी बढ़ गई है। लोग जमकर सेब खरीद रहे हैं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed