फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Apologized to God then theft Dev Narayan temple in Jaipur

Rajasthan: भगवान से हाथ जोड़कर माफी मांगी फिर चुरा लिया छत्र, देव नारायण मंदिर में छह महीने में तीसरी चोरी

Sat, 18 Feb 2023 05:02 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 18 Feb 2023 05:02 PM IST
सार

देव नारायण मंदिर में छह महीने के अंदर चोरी की ये तीसरी घटना है। दो महीने पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी। वहीं, उससे पहले भी यहां पांच छत्र चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के बाद हर बार वे मंदिर के लिए छत्र दान करते हैं, लेकिन मंदिर में बार-बार चोरी हो रही है।

विज्ञापन
Apologized to God then theft Dev Narayan temple in Jaipur
सीसीटीवी में कैद हुआ चोर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान के जयपुर के देव नारायण मंदिर में एक चोर ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। इससे पहले उसने मंदिर में भक्त बनकर प्रवेश किया और फिर हाथ जोड़कर भगवान से प्रार्थना कर माफी मांगी। इसके बाद वह भगवान देव नारायण की मूर्ति पर लगा छत्र चोरी कर फरार हो गया। चोरी की यह वारदात मंदिर में लगे सीसीटीवी में कैद हुई है।   

विज्ञापन


चोरी की ये हैरान करने वाली घटना  जयपुर के शाहपुरा के निकट गोनाकासर गांव के देव नारायण मंदिर की है। चोर ने एक महिला साथी के साथ मिलकर बुधवार को चोरी की वारदात को अंजाम दिया। गुरुवार को पुजारी को चोरी का पता चला जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। मंदिर पहुंची पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज देखी तो हैरान रह गई। 
विज्ञापन


सीसीटीवी फुटेज के अनुसार बुधवार दोपहर करीब 1:30 बजे एक व्यक्ति अपनी महिला साथी के साथ मंदिर में प्रवेश करता है। महिला मंदिर के बाहर खड़े होकर निगरानी करती है और व्यक्ति अंदर आकर भगवान से भगवान से प्रार्थना कर माफी मांगता है। इसके बाद 5 छत्र और 2 माला चोरी कर ले जाता है। चोरी गए छत्र और माला की कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन




मंदिर के पुजारी श्योपाल गुर्जर ने पुलिस को बताया कि बुधवार सुबह पूजा के समय छत्र, लेकिन शाम को आरती के समय उन्होंने ध्यान नहीं दिया। गुरुवार सुबह वह पूजा करने मंदिर पहुंचे तो उन्हें छत्र नहीं दिखे। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।  


सबसे ज्यादा हैरानी की बात ये है कि देव नारायण मंदिर में छह महीने के अंदर चोरी की ये तीसरी घटना है। दो महीने पहले भी मंदिर में चोरी हुई थी। वहीं, उससे पहले भी यहां पांच छत्र चोरी हो चुके हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चोरी के बाद हर बार वे मंदिर के लिए छत्र दान करते हैं, लेकिन मंदिर में बार-बार चोरी हो रही है। 

इसके बाद भी पुलिस चोरों का पता नहीं लगा पा रही है। इससे ग्रामीणों में आक्रोश है। चोरी के आरोपी को पकड़ने की मांग को लेकर आक्रोशित ग्रामीणों ने थाने के सामने प्रदर्शन भी किया। वहीं, पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी के आधार पर चोर की तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed