फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Amit Shah Rajasthan Visit Union Home Minister Address Booth Maha Sammelan News in Hindi

Rajasthan: भरतपुर में अमित शाह बोले- 3D पर चलती है गहलोत सरकार, पायलट पर भी तंज, 5 पाइंट में भाषण की खास बातें

Sat, 15 Apr 2023 06:27 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर Published by: उदित दीक्षित Updated Sat, 15 Apr 2023 06:27 PM IST
सार

भाजपा के बूथ सम्मेलन में अमित शाह ने कहा कि अशोक गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन सरकार तो भाजपा की बनने वाली है, पायलट जी आपका नंबर नहीं आने वाला। आपका कंट्रीब्यूशन कांग्रेस में गहलोत से ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे अधिक है।

विज्ञापन
Amit Shah Rajasthan Visit Union Home Minister Address Booth Maha Sammelan News in Hindi
भरतपुर में बोले गृह मंत्री अमित शाह। - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गृह मंत्री अमित शाह ने शनिवार को राजस्थान में भरतपुर जिले में भाजपा के बूथ सम्मेलन को संबोधित किया। इस सम्मेलन में भरतपुर संभाग के 25000 से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे। भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए अमित शाह ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार और सीएम अशोक गहलोत पर हमला बोला, वहीं पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट पर तंज भी कसे। आइए पांच पाइंट में समझते हैं कि शाह ने अपने भाषण में क्या-क्या कहा...।

विज्ञापन


कांग्रेस और राहुल गांधी पर हमला 
अमित शाह ने कहा -एक जमाने में भाजपा पर कांग्रेस के नेता ताना मारते थे कि हम दो हमारे दो, लेकिन कांग्रेस के पास आज विपक्ष का दर्जा भी नहीं रहा है। भाजपा का विस्तार हमारे बूथ के कार्यकर्ताओं के पराक्रम और उनके आधार पर हो रहा है। मोदी जी ने 10 साल में भाजपा की विचारधारा, झंडा और कमल का निशान देश के हर घर तक पहुंचाने का काम किया है। शाह ने कहा- राहुल गांधी अभी देशभर में यात्रा कर पैदल चले। पत्रकारों ने पूछा इतनी बड़ी यात्रा करके नतीजा क्या होगा? कांग्रेस के घर जैसे नार्थ ईस्ट के 3 राज्यों में हुए चुनाव में ही पार्टी का सफाया हो गया।

विज्ञापन

Amit Shah Rajasthan Visit Union Home Minister Address Booth Maha Sammelan News in Hindi
भरतपुर में अमित शाह ने कांग्रेस पर बोला हमला। - फोटो : अमर उजाला

गहलोत और पायलट विवाद पर तंज, सरकार बनाने का दावा
अमित शाह ने कहा- अशोक गहलोत कुर्सी छोड़ना नहीं चाहते और सचिन पायलट मुख्यमंत्री बनना चाहते हैं। लेकिन सरकार तो भाजपा की बनने वाली है, पायलट जी आपका नंबर नहीं आने वाला। आपका कंट्रीब्यूशन कांग्रेस में गहलोत से ज्यादा हो सकता है, लेकिन कांग्रेस के खजाने में गहलोत जी का कंट्रीब्यूशन आपसे अधिक है। इस सरकार ने राजस्थान को लूटने का काम किया है। गहलोत सरकार राजस्थान में आजादी के बाद सबसे भ्रष्ट सरकार में से एक है। गहलोत जी कान खोलकर सुन लें। 2024 के चुनाव में भाजपा प्रचंड बहुमत से राजस्थान में लोकसभा की सीटें जीतेगी और प्रचंड बहुमत के साथ 25 की 25 सीटें जीतेगी।

प्रदेश की कानून व्यवस्था को लेकर हमला
अमित शाह ने कहा अलवर के थानागाजी में पति के सामने पत्नी के साथ बलात्कार किया गया। दौसा में आदिवासी महिला का गैंगरेप किया गया। बालोतरा में बुजुर्ग महिला के कड़े काट कर निकाल लिए, लेकिन गहलोत सरकार के सिर पर जूं नहीं रेंग रही है।  राजस्थान सरकार 3D पर चलती है। दंगा का D, महिलाओं से दुर्व्यवहार का D और दलितों पर अत्याचार का D, ये 3D सरकार है। राजस्थान के विभिन्न शहरों में दंगे होते हैं, लेकिन गहलोत सरकार कोई कार्रवाई नहीं करती। 

विज्ञापन

Amit Shah Rajasthan Visit Union Home Minister Address Booth Maha Sammelan News in Hindi
बूथ सम्मेलन को संबोधित करते अमित शाह। - फोटो : अमर उजाला

बम ब्लास्ट के आरोपियों की रिहाई और हिंदुत्व का मु्द्दा 
जयपुर सीरियल बम ब्लास्ट को लेकर भी अमित शाह ने गहलोत सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि राजस्थान और गुजरात में बम ब्लास्ट हुए थे। तब की वसुंधरा सरकार ने आरोपियों को पकड़कर जेल डाला। फांसी की सजा हुई, लेकिन गहलोत सरकार हाईकोर्ट में सही से दलीलें नहीं रख पाई, इसलिए सारे आरोपी छूट गए। गहलोत सरकार को शर्म करनी चाहिए। बम ब्लास्ट में मारे गए व्यक्तियों पर भी वोट बैंक की राजनीति कर रहे हैं। गहलोत सरकार के जाने का समय निश्चित हो गया है। यह सरकार जनता के मन से उसी दिन निकल गई जब रामनवमी की शोभायात्रा पर रोक और भगवा झंडे लगाने पर प्रतिबंध लगाया गया।  गहलोत जी राजस्थान की जनता यह स्वीकार नहीं करेगी, आपकी तुष्टिकरण की राजनीति का चप्पे-चप्पे पर वोट देकर जनता जवाब देगी।

कार्यकर्ताओं से अपील- गहलोत को ट्रेलर दिखा दो
अमित शाह ने बूथ सम्मेलन में कार्यकर्ताओं से पूछा- अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं से पूछा कि मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है या नहीं बनाना है? तो आवाज ' हां ' में आई। शाह ने कहा अगर, मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है तो 2024 से पहले एक ट्रेलर आ रहा है 2023 के विधानसभा चुनाव का। गहलोत को ये ट्रेलर दिखा दो, अपने आप 2024 में 25 में से 25 सीटें आ जाएंगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed