{"_id":"64395e158aaad5a908072a47","slug":"ambedkar-statue-unveiled-by-bsp-leader-ghumaria-in-mandri-village-of-jhunjhunu-2023-04-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: झुंझुनूं के मांदरी गांव में आंबेडकर प्रतिमा का बसपा नेता घुमरिया ने किया अनावरण, प्रभात फेरी निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: झुंझुनूं के मांदरी गांव में आंबेडकर प्रतिमा का बसपा नेता घुमरिया ने किया अनावरण, प्रभात फेरी निकाली
Fri, 14 Apr 2023 08:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Fri, 14 Apr 2023 08:10 PM IST
सार
आंबेडकर जयंती पर शुक्रवार को झुंझुनूं जिले के मांदरी गांव में आंबेडकर प्रतिका का अनावरण किया गया। बसपा नेता मनोज घुमारिया ने प्रतिमा का अनावरण किया।
विज्ञापन
बसपा नेता मनोज घुमरिया ने किया प्रतिमा का अनावरण।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
झुंझुनूं जिले के खेतड़ी विधानसभा क्षेत्र के मांदरी गांव में आंबेडकर भवन में स्थापित बाबासाहेब डॉ आंबेडकर की प्रतिमा शुक्रवार को अनावरण किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि समाजसेवी और बसपा नेता मनोज घुमरिया मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
समारोह में गांव के मुख्य मार्गों पर प्रभात फेरी निकाली गई। जिसमें डॉ अंबेडकर के शिक्षा दर्शन की चेतना रैली के रूप में सभा स्थल पर पहुंचे। बड़ी संख्या में महिला पुरुष व विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर के हिस्सा लिया। मनोज घूमरिया ने अपनी ओर से चलाई गई घुमरिया पेंशन स्कीम के तहत दो बच्चों की पालनहार दादी शारदा देवी गुप्ता स्वर्गीय बनारसी लाल गुप्ता को प्रति महीने 3000 रुपए पेंशन देने की घोषणा की गई। वहीं, मांदरी गांव में मेघवाल समाज के सामूहिक स्नान घाट के निर्माण कार्य शुरू करवाने का आश्वासन दिया गया जो 2 महीने बन में बनकर तैयार हो जाएगा। इस अवसर पर डॉ अंबेडकर नवयुवक मंडल मांदरी के सदस्यों का आभार प्रकट किया गया। साथ ही 2 विद्यार्थियों को नगद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मान किया।
विज्ञापन
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने की शिरकत
कार्यक्रम की अध्यक्षता मालाराम गुर्जर ने की और संचालन डॉ आंबेडकर नगर मंडल के अध्यक्ष रमेश मांदरी ने किया। ग्रामीणों ने मनोज घुमरिया का आभार प्रकट कर उनके सहयोग और समर्थन में हमेशा तैयार रहने का आश्वासन दिया।