{"_id":"664497351dc70d59320d2971","slug":"thieves-stole-the-bike-from-inside-the-police-station-in-alwar-2024-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: थाने के अंदर से बाइक चुरा ले गए चोर, बेखौफ चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने; पुलिस नाकाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: थाने के अंदर से बाइक चुरा ले गए चोर, बेखौफ चोरी का सीसीटीवी फुटेज आया सामने; पुलिस नाकाम
Wed, 15 May 2024 04:36 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Wed, 15 May 2024 04:36 PM IST
सार
Alwar: अलवर में इन दिनों बेखौफ वाहन चोर पलक झपकते ही वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे हैं। बड़ी बात ये है कि इन वाहन चोरों के हौसले इतने बुलंद है कि ना ये थाने देखते है ना ही कोई घर, जहां मौका लगा वाहन चोरी कर लेते हैं।
विज्ञापन
police
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
ताजा मामला साइबर थाने का है। थाने के अंदर से चोर बेखौफ बाइक को चुरा कर ले गया। वहीं दूसरा मामला भी साइबर थाने के सामने का है, जहां चोर एक कार को चोरी करने का प्रयास करता नजर आता है, लेकिन प्रयास असफल हो जाता है। वहीं तीसरे मामले में चोर महज 5 सेकंड में बाइक का लॉक तोड़कर बाइक को चोरी कर फरार हो जाता है।
विज्ञापन
बता दें कि पुलिस वाहन चोरी कि घटनाओं में तत्परता नहीं दिखा रही है। जिससे बेखौफ चोर पुलिस को खुली चुनौती देते हुए वाहन चोरी कि घटना को अंजाम दे रहे हैं। वाहन चोरी की घटनाओं में जहां आमजन परेशान है। वहीं चोरों के हौसले लगातार बुलंद होते दिख रहे हैं।
विज्ञापन