फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   There was heavy lathi charge in Alwar due to mutual dispute

Alwar News: आपसी कहासुनी को लेकर जमकर चले लाठी डंडे, तीन लोग घायल; जिला अस्पताल में कराया गया भर्ती

Sat, 16 Nov 2024 01:02 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 16 Nov 2024 01:02 PM IST
सार

Alwar News: अकबरपुर थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में जबरदस्त झगड़ा हो गया। मामले में पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है।
 

विज्ञापन
There was heavy lathi charge in Alwar due to mutual dispute
जांच करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल

विस्तार

अलवर जिले के अकबरपुर थाना क्षेत्र में आपसी कहासुनी को लेकर दो पक्षों में लाठी डंडे चल गए, जिसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिनको इलाज के लिए अलवर के जिला अस्पताल में लाया गया। मामला अकबरपुर गांव का है। घायल पीड़ित दीपक ने बताया वे लोग अकबरपुर के निवासी है। उसने बताया कि उनके पड़ोसी किसी न किसी बात को लेकर उनसे झगड़ा करते रहते हैं। वह जब रास्ते से निकलते हैं तब उनका रास्ता भी रोका जाता है और गाली गलौच भी की जाती है। आज भी हमारे बच्चों को लेकर उन्होंने विवाद किया।

विज्ञापन


मेरे माता-पिता जब उनको समझाने गए तब उनके साथ उन्होंने लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच बचाव में दीपक युवक के भी अंदरूनी चोटें आई है। दीपक ने प्रेमचंद, भोलू, प्रिंस, मखनलाल व अन्य लोगों पर यह आरोप लगाया है कि उन्होंने घनश्याम ललिता देवी और खुद दीपक पर हमला किया, जिससे वह तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। फिलहाल तीनों घायलों का इलाज अलवर के जिला अस्पताल में जारी है और उन्होंने थाना पुलिस को इस घटना की सूचना दे दी है।
विज्ञापन


पुलिस ने सूचना के आधार पर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस मामले में आगे की जांच पड़ताल में जुट गई है। यह झगड़ा काफी पुराना बताया जा रहा है, क्योंकि इन लोगों के बीच आये दिन कहासुनी और झगड़ा होता रहता है। इसी कहासुनी के चलते यह झगड़ा हुआ और लाठी डंडे चल गए, जिसमें तीन लोग घायल हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed