{"_id":"67249e799f589393260e4f91","slug":"the-twine-bomb-kept-in-the-student-s-pocket-suddenly-exploded-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: छात्र की जेब में रखा था सुतली बम, तभी अचनाक फटा…पैर व प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: छात्र की जेब में रखा था सुतली बम, तभी अचनाक फटा…पैर व प्राइवेट पार्ट बुरी तरह झुलसा
Fri, 01 Nov 2024 02:55 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Fri, 01 Nov 2024 02:55 PM IST
सार
Alwar News: नई बस्ती दिवाकरी में 9वीं कक्षा के छात्र की जेब में सूतली बम फट गया। जिससे उसके पैर व प्राइवेट पार्ट 60 पर्सेंट झुलस गए। फिलहाल छात्र का इलाज जारी है।
विज्ञापन
छात्र की जेब में रखा सुतली बम फटा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर के वैशाली नगर थाना क्षेत्र में नई बस्ती दिवाकरी में 9वीं कक्षा के छात्र की जेब में सूतली बम फट गया। जिससे उसके पैर व प्राइवेट पार्ट 60 पर्सेंट झुलस गए। घटना दीपावली की रात करीब 12 बजे की है। छात्र की हालत में अब सुधार बताया जा रहा है।
विज्ञापन
घटना को लेकर घायल छात्र के बड़े भाई हरीश ने बताया कि उसका छोटा भाई नैतिक (15) रात करीब 11 बजे पटाखे जलाने में लगा था। उसकी दोनों जेब में सूतली बम रखे थे। उसके एक हाथ में जलता हुआ दीपक था, जिससे पटाखे चला रहा था। तब अचानक किसी का जलता हुआ दीपक दायें पैर की तरफ गिर गया। जेब में बम में चिंगारी लगी और पटाखा जेब में ही फट गया।
विज्ञापन
घटना के बाद रात को ही नैतिक को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज जारी है। इसके बड़े भाई हरीश का कहना है कि इस लड़के की जेब मे छोटे सूतली के बम रखे थे, तभी पास ही बच्चे बम चला रहे थे कि उन्हीं में से कोई चिंगारी इसकी जेब पर जा गिरी, जिससे जेब मे रख बम फट गया।
विज्ञापन
इस हादसे में उसके पैर और प्राइवेट पार्ट 60 से 70 प्रतिशत तक झुलस गए। इसको तुरन्त अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है। हरीश का कहना है कि जब सरकार ने आतिशबाजी पर रोक लगा रखी है, तब खुलेआम ये पटाखे कैसे बिक रहे हैं। इसका जवाब देने को कोई तैयार नहीं है।