फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Student who came to school wearing Tilak in Chauma village of Alwar was beaten up

Alwar: स्कूल में तिलक लगाने को लेकर छात्र की पिटाई के बाद दो समुदाय में झड़प, चौमा गांव में पुलिस फोर्स तैनात

Fri, 28 Jul 2023 09:26 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Fri, 28 Jul 2023 09:26 PM IST
सार

अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के चौमा गांव के सरकारी स्कूल में तिलक लगाने को लेकर दो समुदायों के बच्चों में विवाद हो गया। कुछ ही देर में मामला स्कूल के बाहर मारपीट में तब्दील हो गया।

विज्ञापन
Student who came to school wearing Tilak in Chauma village of Alwar was beaten up
स्कूल के बाहर झगड़े के दौरान पहुंची पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव चौमा के राजकीय स्कूल में तिलक लगाने को लेकर दो समुदायों के बच्चों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा स्कूल के बाहर दो समुदायों के बीच मारपीट तक पहुंच गया। परिजन भी झगड़े में शामिल हो गए। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


अलवर के रामगढ़ के गांव चौमा के राजकीय स्कूल में तिलक लगाने को लेकर दो बच्चों में हुई कहासुनी में दोनों पक्षों के परिजन भी आमने-सामने हो गए। घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए एसपी और थाना पुलिस मौके पर पहुंची और समझाइश की। देर शाम तक गांव में बच्चों और उनके परिजनों दोनों पक्षों को बैठाकर पुलिस के राजीनामा के प्रयास भी जारी है।
विज्ञापन




स्कूल प्रिंसिपल सुभाष मीणा के अनुसार 11वीं कक्षा का छात्र शुभम पुत्र मुकेश राजपूत स्कूल में तिलक लगाकर आता है। तिलक को लेकर सहपाठी छात्र साहिल से उसका विवाद हो गया। हमने उन्हें समझा दिया, लेकिन बाद में साहिल के परिजन यूसुफ मेव स्कूल कैंपस में आया और शिक्षक के संरक्षण में मौजूद शुभम से मारपीट कर भाग गया। ग्रामीणों के अनुसार मामले ने तूल पकड़ा और स्कूल के बाहर दोनों पक्षों के लोग आमने-सामने हो गए। इस मारपीट में युवराज पुत्र जयसिंह उर्फ बबली राजपूत को हाथ में चोट आई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीड़ित युवराज का मेडिकल कराया है। घटना को लेकर थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि पीड़ित पक्ष से परिवाद लेकर मेडिकल की कार्रवाई की गई है। घटना को लेकर दोनों पक्षों के बीच वार्ता जारी है। बीजेपी के पूर्व विधायक ज्ञानदेव आहूजा हिंदू संगठन के लोगों के साथ पीड़ित परिवार से मिलने गांव पहुंचे। घटना की सूचना पर थानाधिकारी सुरेंद्र कुमार भी भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और मामला शांत कराने का प्रयास किया। मामले की गंभीरता को देख धीरे-धीरे गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गया। 
 

दूसरे पक्ष की रिपोर्ट के आधार पर भी मामला दर्ज
पुलिस ने दूसरे पक्ष द्वारा दी गई रिपोर्ट के आधार पर भी मामला दर्ज कर लिया है। गौरतलब है कि पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में भी ले लिया है।



सीपी जोशी ने सरकार को लिया आड़े हाथ
अलवर में तिलक लगाने पर हिंसा का मामला तुष्टीकरण के घातक नतीजे का परिणाम बताते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी ने सरकार पर बड़ा प्रहार करते हुए कहा कि इनके राज में अब आप तिलक लगाकर स्कूल गए तो हिंसा का शिकार होना पड़ सकता है। इससे शर्मनाक बात क्या होगी। इनके राज में प्रदेश का क्या हाल हो गया है। इनके तुष्टिकरण के घातक नतीजे हैं। मुख्यमंत्री को इस घटना को तुष्टीकरण के तराजू में न तोलते हुए पीड़ित छात्र और उनके परिजनों के साथ न्याय करना चाहिए। ऐसे ही मामले पिछले दिनों भीलवाड़ा और उदयपुर में भी सामने आ चुके हैं। भीलवाड़ा के सेंट एंसलम स्कूल में तिलक लगाकर जाने पर छात्र की पिटाई की और टीसी काटने की धमकी दी गई। इस मामले को लेकर अभिभावक ने सुभाष नगर थाने में स्कूल प्रबंधन के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज करवाया था। उदयपुर के ओल्ड फतेहपुरा क्षेत्र में संचालित एक निजी विद्यालय में शिक्षिका का हिंदू धर्म पर विवादित टिप्पणी को लेकर भी मामला सामने आ चुका है। जिस पर विद्यालय के प्राचार्य ने खेद जताया था। यह सारे मामले कांग्रेस सरकार की तुष्टीकरण के नतीजे हैं। राजस्थान की जनता अब यह नहीं सहने वाली।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed