फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Son of deputy sarpanch, four accused including shooter arrested in murder of former sarpanch in Alwar

Alwar: पूर्व सरपंच की हत्या में उप सरपंच का बेटा, शूटर सहित चार आरोपी गिरफ्तार, वारदात के पीछे ये थी वजह

Mon, 05 Jun 2023 07:08 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Mon, 05 Jun 2023 07:08 PM IST
सार

सिलारपुर उप सरपंच के पुत्र जयवीर और ट्रांसपोर्टर अभिमन्यु उर्फ मिंटू को सरपंच पति, पूर्व सरपंच की हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। रंजिश के चलते वारदात को अंजाम दिया गया।

विज्ञापन
Son of deputy sarpanch, four accused including shooter arrested in murder of former sarpanch in Alwar
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर जिले के नीमराणा पुलिस ने इलाके के सिलारपुर सरपंच पति, पूर्व सरपंच दिनेश यादव की हत्या के मामले में उप सरपंच के पुत्र और शूटर सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस थाना प्रभारी संजय शर्मा ने बताया कि सरपंच पति दिनेश यादव की हत्या मामले में शार्प शूटर यशपाल और सचिन सहित सिलारपुर उप सरपंच पुत्र जयवीर और ट्रांसपोर्टर अभिमन्यु उर्फ मिंटू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से घटना में प्रयुक्त दो पिस्टल, चार कारतूस, एक देशी कट्टा भी अभियुक्तों से  बरामद किया है।

विज्ञापन


ननीमराना थानाधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि रंजिश के चलते सिलारपुर उप सरपंच के पुत्र जयवीर और ट्रांसपोर्टर अभिमन्यु उर्फ मिंटू ने सरपंच पति, पूर्व सरपंच की हत्या करवाई थी। आरोपी सत्यप्रकाश के साथ जयवीर और अभिमन्यु उर्फ मिंटू ने सरपंच पति की हत्या की साजिश रची थी। उन्होंने बताया कि पुलिस ने सत्यप्रकाश को पूर्व में ही गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस इन चारों आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन


भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल के निर्देशन में नीमराणा एएसपी जगराम मीणा, डीएसपी महावीर सिंह शेखावत व डीएसपी अमीर हसन के नेतृत्व में नीमराणा थानाधिकारी संजय शर्मा व भिवाड़ी पुलिस की स्पेशल टीम डीएसटी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए सरपंच पति, पूर्व सरपंच दिनेश यादव के ब्लाइंड मर्डर का खुलासा किया था। मामले का खुलासा नहीं होने तक नीमराना में भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल कैंप किए हुए थे। भिवाड़ी एसपी अनिल कुमार बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए भिवाड़ी पुलिस जिले की छह टीमें गठित की थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये है घटनाक्रम
नीमराना थाना क्षेत्र के सिलारपुर ग्राम पंचायत के सरपंच पति, पूर्व सरपंच दिनेश यादव पर बदमाशों ने 31 मई को सुबह खेत जोतते समय फायरिंग कर हत्या कर दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed