{"_id":"66d02b03417dfbcfbc06643e","slug":"road-caved-in-alwar-due-to-rain-danger-of-house-collapse-rajasthan-hindi-news-2024-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: बारिश के कारण सड़क धंसी, अब मकानों पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत पर कार्रवाई नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: बारिश के कारण सड़क धंसी, अब मकानों पर मंडरा रहा खतरा, शिकायत पर कार्रवाई नहीं
Thu, 29 Aug 2024 01:32 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Thu, 29 Aug 2024 01:32 PM IST
सार
लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क धसक रही है। शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने इस पर ध्यान नहीं दिया। ऐसा लग रहा है कि अधिकारी किसी हादसे का इंतजार कर रहे हैं।
विज्ञापन
इस तरह धंस गई सड़क।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर में हो रही बारिश के चलते दारूकुटा मोहल्ले की सड़क जमीन में धंस गई। इससे अब एक मकान पर खतरा पैदा हो गया है। बुजुर्ग मनजीत सिंह ने बताया कि सड़क धंसने से मकान की सीढ़ियां 6 इंच ऊंची हो गई हैं। उनके मकान के आगे आठ अन्य मकान और एक मंदिर भी है।
सड़क धसने की सूचना जनसंपर्क पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, लेकिन प्रशासन ने कोई सुध नहीं ली। लोगों ने इसकी सूचना नगर निगम को भी दी, लेकिन नगर निगम की टीम ने मौके पर हालात का जायजा भी नहीं लिया है। सड़क धसने के बाद से दो दिन बीत चुके हैं। साथ ही सड़क लगातार धसती जा रही है, जिससे मकानों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है।
लोगों का कहना है कि बारिश के कारण सड़क धसक रही है, प्रशासन को इससे गंभीरता से लेना चाहिए। ऐसा लग रहा है कि प्रशासन किसी हादसे का इंतजार कर रहा है।