फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Republic Day 2022: Congress State President Kamal Nath offered flag in Congress office

गणतंत्र दिवस 2022: कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने कांग्रेस कार्यालय में किया झंडा वंदन

Wed, 26 Jan 2022 12:27 PM IST
अंकिता विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भोपाल Published by: अंकिता विश्वकर्मा Updated Wed, 26 Jan 2022 12:27 PM IST
सार

प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने ध्वजारोहण किया। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस की सभी जिला/ शहर एवं ब्लॉक इकाईयों में ध्वजारोहण एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। 

विज्ञापन
Republic Day 2022: Congress State President Kamal Nath offered flag in Congress office
भोपाल: कांग्रेस कार्यालय में प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने किया ध्वजारोहण - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

गणतंत्र दिवस की 73वीं वर्षगांठ के मौके पर कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कमलनाथ ने भोपाल के शिवाजी नगर स्थित प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में तिरंगा झंडा फहराया। कांग्रेस सेवा दल सदस्यों के द्वारा गणतंत्र दिवस का कार्यक्रम आयोजित किया गया था।  सुबह करीब 9: 00 बजे कांग्रेस सेवादल के तत्वाधान में ध्वजारोहण कार्यक्रम हुआ। झंडा वंदन के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष का प्रदेश की जनता के नाम संबोधित संदेश का वाचन भी किया गया। प्रदेश कांग्रेस के उपाध्यक्ष संगठन प्रभारी चंद्रप्रभाष शेखर ने बताया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर कांग्रेस की सभी जिला/ शहर एवं ब्लॉक इकाईयों में भी ध्वजारोहण एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ के संदेश का वाचन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश कांग्रेस के पदाधिकारी, जिला कांग्रेस के पदाधिकारी, कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed