{"_id":"663da5da797313f02c0c620b","slug":"rajasthan-woman-dies-after-consuming-headache-medicine-on-empty-stomach-in-alwar-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajasthan: खाली पेट सिरदर्द की दवा खाने पर महिला की मौत! पीहर पक्ष ने मारपीट की बात कहते हुए लगाया गंभीर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajasthan: खाली पेट सिरदर्द की दवा खाने पर महिला की मौत! पीहर पक्ष ने मारपीट की बात कहते हुए लगाया गंभीर आरोप
Fri, 10 May 2024 10:13 AM IST
अरविंद कुमार
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Fri, 10 May 2024 10:13 AM IST
सार
खाली पेट सिरदर्द की दवा खाने से एक 35 साल के महिला की मौत हो गई। हालांकि, महिला की मौत के पीछे मारपीट भी एक कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन
महिला के परिजन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले में बगड़ तिराहा थाना क्षेत्र के ऊंटवाल गांव में भूखे पेट सिर दर्द की दवा लेने के बाद 35 साल की महिला की मौत हो गई। पीहर पक्ष ने पति पर मारपीट का आरोप लगाया है। वहीं, ससुर ने मौत का कारण दवा को माना है। हालांकि, पति-पत्नी के बीच करीब एक महीने पहले झगड़ा होने की बात को भी सही माना।
विज्ञापन
मृतक महिला के पिता धोलाराम ने बताया कि 2014 में उसने अपनी बेटी सपना, सरोज, सुनीता ओर सरिता की शादी ऊंटवाल गांव में की थी। शादी के कुछ साल बाद मेरी चारों बेटियों के साथ छोटी-छोटी बात पर मारपीट की जाने लगी, जिसका विरोध किया तो बेटी पीहर आ गई। उसके बाद ससुराल पक्ष वाले गलती मानकर वापस ले जाते रहे। ऐसा कई बार हुआ है, अब भी कुछ दिन पहले उसकी बेटी सपना के साथ पति यादराम ने मारपीट की थी। इसके कारण उसके सिर में चोट लगी थी, जिसके कारण उसके सिरदर्द रहने लगा था। गुरुवार सुबह सिरदर्द के कारण उसने दवा ली थी, उसके बाद उसकी तबीयत बिगड़ी है।
विज्ञापन
ससुर ने बताया, सिरदर्द की दवा लेने के बाद बहू की तबीयत बिगड़ी। उसे तुरंत ऊंटवाल के अस्पताल लेकर आए। यहां से अलवर रेफर कर दिया गया। अलवर लाने पर अस्पताल में भर्ती कराया। उसके बाद ऑक्सीजन लगाई गई। तभी सपना ने दम तोड़ दिया। सपना के तीन बच्चे हैं, पति यादराम मजदूरी करता है।
विज्ञापन