फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan government will bear all the expenses of future studies of talented Prachi Soni

Alwar: प्रतिभा की धनी प्राची सोनी की आगामी पढ़ाई का सारा खर्च उठाएगी राजस्थान सरकार, शिक्षा मंत्री दिलावर बोले

Thu, 23 May 2024 08:31 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Thu, 23 May 2024 08:31 PM IST
सार

Alwar: शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने घोषणा की है कि राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की बारहवीं की परीक्षा में 500 में से 500 अंक प्राप्त कर प्रदेश में इतिहास रचने वाली इकरोटिया गांव (अलवर) के एक्सिस एकेडमी स्कूल की छात्रा प्राची सोनी के भविष्य की शिक्षा का सारा खर्च राजस्थान सरकार उठाएगी। 

विज्ञापन
Rajasthan government will bear all the expenses of future studies of talented Prachi Soni
छात्रा के साथ मदन दिलावर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मंत्री मदन दिलावर ने कहा कि प्राची सोनी हम सब के लिए प्रेरणा है। इस बात की के यदि ठान लिया जाए तो कुछ भी असंभव नहीं होता। प्राची ने वो कारनामा कर दिखाया जो राजस्थान मे आज तक पहले कभी नहीं हुआ और मेरे लिए तो ये सुखद संयोग है कि यह उपलब्धि तब हुई जब मै राजस्थान का शिक्षा मंत्री हूं। 

विज्ञापन


शिक्षा मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल की सरकार लगातार प्रदेश में शिक्षा के स्तर को बेहतर से बेहतर बनाने का प्रयास कर रही है। जिस के परिणाम भी सुखद आने लगे हैं। मंत्री ने प्राची की उपलब्धि के लिए उसके शिक्षकों को भी बधाई देते हुए कहा कि आप का योगदान भी महत्वपूर्ण है।

विज्ञापन


मंत्री ने घोषणा करते हुए कहा कि यहां के बिबिरानी सरकारी विद्यालय मे खेलकूद की सुविधाओं का विकास किया जायेगा, अध्यापकों की कमी को भी पूरा किया जायेगा। साथ ही विद्यालय के बच्चों के लिए शैक्षिक भ्रमण की भी व्यवस्था की जाएगी। विद्यालय में 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों का सम्मान किया जायेगा।  दिलावर ने विद्यालय के खेल मैदान की चारदीवारी निर्माण के लिए कार्यक्रम में उपस्थित जिला प्रमुख बलबीर छीलर को निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के वन मंत्री संजय शर्मा, पूर्व विधायक रामहेत यादव, भाजपा जिला अध्यक्ष अशोक गुप्ता तथा जिला प्रमुख बलबीर छिल्लर उपस्थित थे। कार्यक्रम में 90 प्रतिशत या उस से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों का सम्मान भी मंत्री द्वारा किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed