फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Election Imran Khan will contest against Baba Balaknath in Tijara Assembly Alwar

Rajasthan Election: बालकनाथ के सामने इमरान साबित होंगे तुरुप का इक्का? BSP ने छोड़ा तो कांग्रेस ने लपक लिया

Wed, 01 Nov 2023 12:35 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Wed, 01 Nov 2023 12:35 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के विधानसभा चुनावों में 90 सीटों पर कांग्रेस-भाजपा के बीच आमने-सामने का मुकाबला तय हो चुका है। इनमें अलवर जिले की तिजारा विधानसभा सीट पर कांग्रेस के इमरान का मुकाबला भाजपा के बाबा बालकनाथ से है।

विज्ञापन
Rajasthan Election Imran Khan will contest against Baba Balaknath in Tijara Assembly Alwar
इमरान खान और बाबा बालकनाथ - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान विधानसभा 2023 में अलवर की छह विधानसभा सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर चुकी है। तीन विधानसभा सीटों पर नए चेहरे को मौका दिया गया है तो थानागाजी पर निर्दलीय कांति मीणा को टिकट मिला है। लेकिन राजस्थान की नजर जिस सीट पर है, वह तिजारा है।

विज्ञापन


अलवर की तिजारा विधानसभा सीट मुस्लिम बाहुल्य है। यहां भाजपा ने अपने हार्डकोर हिंदुत्व के चेहरे बाबा बालकनाथ को उतारा है, जो नाथ संप्रदाय से आते हैं। वहीं, कांग्रेस ने मुस्लिम चेहरे इमरान खान को यहां से प्रत्याशी बनाया है। यदि सीट पर ध्रुविकरण होता है तो इसका फायदा बीजेपी को मिल सकता है। 2013 में ऐसा हो चुका है, जब भाजपा के मामन यादव यहां से चुनाव जीते थे। हालांकि, उस वक्त मुस्लिम वोट कांग्रेस और बसपा में बंट गया था। लेकिन यह वोट नहीं भी बंटता तो भी मामन यादव का जीत का अंतर ज्यादा था।
विज्ञापन


कांग्रेस का प्लान: बसपा वोट काटू, इसलिए उसी को तोड़ा
कांग्रेस ने यहां दोहरी रणनीति साधी है। यहां एन वक्त पर बसपा के प्रत्याशी इमरान खान को तोड़कर अपना प्रत्याशी बना लिया। इसके पीछे बड़ी वजह है। तिजारा में बसपा का बड़ा वोट बैंक है। जब भी कांग्रेस यहां से हारी उसके पीछे बसपा ही रही। बसपा यहां मुस्लिम वोट का डिविजन करती है। अब कांग्रेस ने एन मौके पर यहां बसपा का प्रत्याशी तोड़ कर अपने समीकरण मजबूत किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
साल 2013 में कांग्रेस के दुर्रुमियां तिजारा से चुनाव हारे थे। क्योंकि उस समय बसपा फजल हुसैन 31 हजार से ज्यादा वोट ले गए थे। बीजेपी के मामन यादव यहां से चुनाव जीते थे। वहीं, 2018 के विधानसभा चुनावों में बसपा के संदीप यहां से चुनाव जीते।

बाबा बालकनाथ की आम सभा आज, योगी आदित्यनाथ आएंगे तिजारा
राजस्थान विधानसभा सभा चुनाव में स्टार प्रचारकों की सूची आने से पहले ही भाजपा के बड़े नेताओं ने यहां अपना प्रवास शुरू कर दिया है। प्रत्याशियों के नामांकन और सभाओं के लिए बड़े नेता राजस्थान दौरे पर आ रहे हैं।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज तिजारा में भाजपा के प्रत्याशी बाबा बालकनाथ के समर्थन में आम सभा को संबोधित करेंगे। बाबा बालकनाथ की सभा में योगी आदित्यनाथ का आना बहुत महत्वपूर्ण माना जा रहा है। उनके आने से अलवर ही नहीं भरतपुर की सीटों पर भी वोटों का धुर्वीकरण हो सकता है।



केशव प्रसाद मौर्या कल आएंगे जयपुर
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य दो नवंबर को जयपुर दौरे पर आएंगे। मौर्य यहां भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष और आमेर से भाजपा प्रत्याशी सतीश पूनिया का नामांकन दाखिल करवाएंगे।

राजनाथ सिंह भी रहेंगे राजस्थान दौरे पर
वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह तीन नवंबर को राजस्थान के दौरे पर आएंगे। राजनाथ सिंह नाथद्वारा में श्रीनाथ जी के दर्शन करने के साथ ही दो प्रत्याक्षियों के नामांकन और सभा को संबोधित करेंगे। राजसमंद से भाजपा उम्मीदवार दीप्ति माहेश्वरी के नामांकन कार्यक्रम में शामिल होंगे। वहीं, नाथद्वारा से भाजपा के उम्मीदवार कुंवर विश्वराज सिंह मेवाड़ के नामांकन सभा को भी राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed