फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan Election 2023: satta ka sangram at alwar converge news in hindi

Rajasthan Elections: सत्ता के संग्राम में अलवर के लोगों ने रखी अपनी बात, ये हैं 2023 के खास चुनावी मुद्दे

Wed, 01 Nov 2023 12:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 01 Nov 2023 12:40 PM IST
सार

Rajasthan Election 2023: चुनावी मुद्दों पर खुलकर चर्चा करने के लिए अमर उजाला पहुंच गया है राजस्थान के मतदाताओं के बीच। आज अलवर में 'सत्ता का संग्राम' हुआ, जिसमें कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 


 

विज्ञापन
Rajasthan Election 2023: satta ka sangram at alwar converge news in hindi
सत्ता का संग्राम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान में चुनावी बिसात बिछ चुकी है। चुनाव से पहले अमर उजाला का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' प्रदेशभर के मतदाताओं का मन टटोलने निकला है। आज हमारा कारवां अलवर पहुंचा है। जहां हमने लोगों से बात कर उनके मूल मुद्दों को जाननें की कोशिश की।

विज्ञापन


कांग्रेस और निर्दलीय उम्मीदवार में सीधी टक्कर
इस दौरान तैय्यब खान नाम के सज्जन ने अपनी बात रखते हुए कहा कि कांग्रेस द्वारा घोषित प्रत्याशी इमरान खान की निर्दलीय प्रत्याशी मामन खान से टक्कर होगी। यहां बीजेपी से घोषित प्रत्याशी बाबा बालकनाथ की कोई टक्कर नहीं है। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

अशोक गहलोत ने काम किया
इसी सवाल को आगे बढ़ाते हुए एक सज्जन ने कहा कि पिछले पांच साल में अशोक गहलोत ने यहां काम किया है। इसलिए हमारा इसबार का वोट कांग्रेस प्रत्याशी इमरान खान को जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकार ने सड़कें बनवाई और भी कई सारे विकास किये हैं। अलवर के मूल मुद्दों को लेकर सवाल करने पर एक और सज्जन ने जवाब देते हुए कहा कि इस बार हमारा वोट कांग्रेस को ही जाएगा। उन्होंने कहा कि हम शुरू से ही कांग्रेस को वोट देते हुए चले आ रहे हैं, इसलिए इस बार भी हमारा वोट कांग्रेस को जाएगा।


बीजेपी टिकट वितरण को लेकर नाराजगी
टिकट वितरण को लेकर भी पूछे गए सवाल पर एक सज्जन ने जवाब देते हुए कहा कि इस बार बीजेपी ने लोकल को टिकट नहीं दिया, इसलिए हम लोग कांग्रेस को वोट देंगे। इस बार सब नाराज है और कहीं ना कहीं लोगों के दिल में इसको लेकर नाराजगी भी जायज है। उन्होंने कहा कि यहां की जनता में इस बात को लेकर भारी आक्रोश है। अब अगर रोष है तो पूरा वोट कांग्रेस को जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed