फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Rajasthan By-Election: BJP and Congress candidates filed nominations for Ramgarh by-election

Rajasthan By-Election: रामगढ़ उप चुनाव, भाजपा-कांग्रेस उम्मीदवारों ने भरे नामांकन, मुख्यमंत्री भी पहुंचेंगे

Thu, 24 Oct 2024 02:54 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 24 Oct 2024 02:54 PM IST
सार

रामगढ़ उपचुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह और कांग्रेस ने आर्यन जुबेर खान को उम्मीदवार बनाया है। दोनों ने अपने-अपने नेताओं के साथ उपखंड मजिस्ट्रेट कार्यालय में नामांकन दाखिल किया। भाजपा की ओर से केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और विधायक योगी बालक नाथ समेत कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे।

विज्ञापन
Rajasthan By-Election: BJP and Congress candidates filed nominations for Ramgarh by-election
नामांकन करने पहुंचे कांग्रेस ने आर्यन जुबैर खान। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रामगढ़ उप चुनाम में भाजपा और कांग्रेस के उम्मीदवारों ने अपने अपने नामांकन दाखिल कर दिए। इस उप चुनाव में भाजपा ने सुखवंत सिंह और कांग्रेस ने आर्यन जुबैर खान को ऊना प्रत्याशी बनाया है। दोनों उम्मीदवार निर्धारित समय पर अपने-अपने नेताओं के साथ उप खंड मजिस्ट्रेट के कार्यालय गए और sdm के समक्ष अपना नामांकन पेश किया। इस अवसर पर दोनों उम्मीदवारों को sdm ने शपथ भी दिलाई। इसमें भाजपा प्रत्याशी के नामांकन के समय जिले के सांसद और केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, संजय शर्मा के अलावा विधायक महंत योगी बालक नाथ ओर अन्य पार्टी नेता भी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


उधर, कांग्रेस प्रत्याशी आर्यन जुबेर खान के साथ कांग्रेस के राष्ट्रीय महसचिव और असम के प्रभारी भंवर जितेंद्र सिंह और विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता टीकाराम जूली, पार्टी केवजील अध्यक्ष योगेश मिश्रा, विधायक ललित यादव भी मौजूद रहे। 
विज्ञापन


बिगड़ी हुई हालत का सबको पता
इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव मीडिया से कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल भी अभी आने वाले हैं। वे एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार के कार्यकाल में जल जीवन मिशन में घोटाला, सड़कें नहीं बनी और कानून व्यस्था की बिगड़ी हुई हालत का सबको पता है। ये चुनाव इन्हीं मुद्दों पर होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया
वहीं, दूसरी ओर कांग्रेस नेता भंवर जितेंद्र सिंह ने मीडिया से बातचीत में कहा कि जुबेर का इस क्षेत्र से एक पारिवारिक रिश्ता था। पूरा रामगढ़ उनका परिवार था। इस विधान सभा क्षेत्र में जो भी काम हुए वह जुबेर जी की ही देन हैं। भाजपा तो यहां धर्म के नाम पर ही चुनाव लड़ती रही। जितेंद्र सिंह ने कहा कि हम सबके साथ नामांकन भर रहे हैं, जबकि भाजपा बड़े बड़े नेताओं को यहां ला रही है। जनता उनसे यह पूछने वाली है कि दस महीने की सरकार में उन्होंने क्या किया। कुल मिलाकर भाजपा यहां विचलित है और तभी बड़े नेताओं को यहां ला रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed