फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Politics Sukhwinder Randhawa Says Congress DNA of Gehlot and Pilot no one will leave party

Politics: रंधावा बोले- गहलोत और पायलट का DNA कांग्रेसी, कोई भी कांंग्रेस छोड़कर नहीं जाएगा

Sun, 18 Dec 2022 10:25 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अरविंद कुमार Updated Sun, 18 Dec 2022 10:25 PM IST
सार

राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रही भारत जोड़ो यात्रा सोमवार को अलवर पहुंचेगी। उसकी तैयारियों का जायजा लेने प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर रंधावा अलवर पहुंचे और जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारियों से चर्चा की। रंधावा इस दौरान मीडिया से भी रूबरू हुए।

विज्ञापन
Politics Sukhwinder Randhawa Says Congress DNA of Gehlot and Pilot no one will leave party
राजस्थान प्रभारी सुखविंदर रंधावा - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राजस्थान कांग्रेस के नए प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट को लेकर बड़ी बात कही है। रविवार को उन्होंने अलवर में कहा, दोनों नेताओं का डीएनए कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला है। पायलट के पिता राजेश पायलट, अशोक गहलोत दोनों उनके पिताजी के साथ रहे हैं। दोनों का DNA और ब्लड कांग्रेसी है। दोनों में से कोई भी यह नहीं करेगा कि एक कांग्रेस पार्टी में है, दूसरा नहीं है। रंधावा ने राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा की तैयारियाें का मुआयना किया और कांग्रेस नेताओं से रंधावा ने चर्चा की।

विज्ञापन


इसी दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में सचिन पायलट और अशोक गहलोत की कंट्रोवर्सी को लेकर साफ शब्दों में कहा, दोनों का DNA और ब्लड कांग्रेसी है। कोई भी पार्टी नहीं छोड़ने वाला। हम कहना चाहते हैं कि ये पॉलिटिकल यात्रा नहीं है, भारत जोड़ने की यात्रा है। मौजूदा समय में आमजन में भय है। उनके अंदर से भय निकालने के लिए भारत जोड़ो यात्रा शुरू की है। ये यात्रा आजादी को बचाने के लिए हैं।
विज्ञापन


रंधावा ने कहा, ये यात्रा देश को एकजुट करने के लिए है। ये यात्रा लोगों के मन से डर निकालने के लिए हैं। ये यात्रा देश भक्ति भरने के लिए हैं। यात्रा में केवल देश भक्ति के नारे लगते हैं। ये पॉलिटिकल यात्रा नहीं है, देश अखंड रहेगा तो हम सब रह सकेंगे। अलवर में एक ऐतिहासिक रैली होगी, जो अब तक की सबसे बड़ी रैली होगी। मैं एक वर्कर बनकर आया हूं, हर लीडर का रिपोर्ट कार्ड रखूंगा। आगे कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ मीटिंग होगी। उनके मीटिंग में जो निर्णय होगा, उसे लागू किया जाएगा। अभी मुझे लगाया है, मैं काम करने लगा हूं। मेरी पहली प्राथमिकता है, राजस्थान में संगठन को बनाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये नेता भी रहे मौजूद…
मीटिंग में पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह, कैबिनेट मंत्री शकुंतला रावत, आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेद्र राठौड़, कैबिनेट मंत्री टीकाराम जूली, जिला प्रमुख बलवीर सिंह, जिलाध्यक्ष योगेश मिश्रा, प्रभारी जसंवत गुर्जर और एआईसीसी सचिव काजी निजामुद्दीन सहित काफी संख्या में कांग्रेसी मौजूद रहे।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed