{"_id":"650b2bb98276ea3d3f0b382d","slug":"parivartan-sankalp-yatra-up-deputy-cm-keshav-maurya-verbally-attacked-congress-in-alwar-2023-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Parivartan Sankalp Yatra: UP डिप्टी CM केशव मौर्य ने अलवर में कांग्रेस पर किया जुबानी हमला, कही ये बड़ी बातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Parivartan Sankalp Yatra: UP डिप्टी CM केशव मौर्य ने अलवर में कांग्रेस पर किया जुबानी हमला, कही ये बड़ी बातें
Wed, 20 Sep 2023 10:58 PM IST
अरविंद कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अरविंद कुमार
Updated Wed, 20 Sep 2023 10:58 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा, राजस्थान की कांग्रेस सरकार मंदिर तोड़ने वाली सरकार है। साधु-संतों की हत्या करने वाली सरकार है। यह कांग्रेस सरकार प्रभु श्रीराम दरबार को गिराने वाली सरकार है। राजस्थान की सरकार ने इस कार्यकाल में तुष्टीकरण की सारी हदें पार की है। सीएम गहलोत हिंदू त्योहारों रामनवमी और हनुमान जयंती पर धारा-144 लगाते हैं और कोटा में पीएफआई को जुलूस निकालने की अनुमति देते हैं।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य अलवर जिले के थानागाजी में परिवर्तन संकल्प यात्रा में शामिल हुए। मौर्य ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, उत्तर प्रदेश जो पहले पीछे छूट गया था, आज आगे बढ़ता हुआ प्रदेश है। मोदी के मार्गदर्शन में हम लोगों ने प्रदेश को सर्वोत्तम प्रदेश बनाने में सफलता हासिल की है। क्योंकि यह डबल इंजन की सरकार है।
विज्ञापन
केंद्र में भी बीजेपी की सरकार और प्रदेश में भी बीजेपी की सरकार है, 2024 में लोकसभा के चुनाव हैं। विपक्ष मुंगेरीलाल के हसीन सपने देख रहा है। दो दर्जन प्रधानमंत्री बनने वाले उनके गठबंधन में लोग खड़े हो गए हैं। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता लोकसभा में 25 की 25 सीट जीत सकती है, तो विधानसभा में 200 के 200 सीट जीत सकती है। इस मौके पर उन्होंने जनता को रामलला के दर्शन करने के लिए न्योता दिया।
विज्ञापन
मौर्य ने पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि साल 2016 व 17 की उत्तर प्रदेश की परिवर्तन यात्रा की याद ताजा हो गई। जब हम 40 विधायक थे और 325 विधायक जीत कर आए थे। राजस्थान में मैं स्पष्ट देख रहा हूं कि एक रिकॉर्ड विजय भारतीय जनता पार्टी की होगी। बुलडोजर के चलने के प्रश्न पर कहा कि बुलडोजर का मतलब अवैध रूप से किसी भूमाफिया ने अवैध कब्जा कर रखा है तो वह हटाना चाहिए। अगर सरकार संरक्षण कर रही है तो सरकार भी अपराधी है। अपराधी के साथ-साथ भू माफिया के साथ-साथ माफिया गिरी नहीं चलेगी, जो माफिया है उनके विरुद्ध विधिक रूप से कार्रवाई करके अवैध कब्जा हटाने का कार्य यूपी सरकार ने किया है।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के यात्रा में नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मैं तो रहने वाला हूं उत्तर प्रदेश का, लेकिन मैंने चारों यात्राओं के शुभारंभ में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे को देखा है। ऐसा सवाल करके विवाद खड़ा न करें। राजस्थान में भी योगी जैसा मुख्यमंत्री चाहते हैं के सवाल पर कहा कि योगी भी भाजपा के मुख्यमंत्री हैं। राजस्थान में भी जो मुख्यमंत्री बनेगा वह भाजपा का बनेगा, उसका निर्णय केशव प्रसाद तो नहीं कर सकता। जनता के आशीर्वाद से चुने गए विधायकों और राष्ट्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में ही सब तय होना है। सभी का लक्ष्य एक ही है कि राजस्थान विकास में नंबर वन हो, भ्रष्टाचार अपराध, माफिया गिरी खत्म हो, उसके लिए सब कदम उठाए जा रहे हैं।