Alwar Weather News : अलवर में मावठ ने बढ़ाई ठिठुरन, कोहरे के कारण विजिबिलिटी शून्य; तापमान लुढ़का
Alwar Weather Today : अलवर में दो दिन मावठ के बाद आज घना कोहरा छा गया। सर्दी का हाल यह है कि शनिवार सुबह भी अलवर शहर व गांवों में कोहरे के कारण सड़कों पर सफेद चादर बिछी हुई दिखाई दी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर में कोहरे के कारण विजिबिलिटी बिल्कुल शून्य रही। कहीं 20 मीटर तो कहीं इससे भी कम विजिबिलिटी के कारण कुछ भी नहीं दिखाई दे रहा था। इस कारण वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानियों का सामना करना पड़ा। जिले में सुबह कोहरा, दिन में शीतलहर की कंपकंपी और रात को गलन वाली सर्दी हो रही है।
शनिवार सुबह भी कोहरे का असर साफ दिखाई दिया। पूरा शहर सफेद चादर में लिप्त हुआ दिख रहा है। शुक्रवार दिन में कल हल्की धूप निकली थी, लेकिन रात होते होते जबरदस्त सर्दी हो गयी। बता दें कि अलवर में मावठ की बारिश के बाद कोहरे की चादर बिछ गई है और ठिठुराई सर्दी ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। मावठ से किसानों के चेहरे खिल गए, लेकिन कुछ क्षेत्रों में सर्दी के कारण लोगों की चिंता भी बढ़ा दी है।
उत्तर भारत के पर्वतीय इलाकों से आ रही सर्द हवाओं के कारण अलवर जिले में हाड़ कंपाने वाली सर्दी पड़ रही है। स्थिति यह हो रही है कि दिन में शहर के तापमान में 9 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। दोपहर 3 बजे तापमान 23 डिग्री था, जो शाम को 6 बजे लुढ़क कर 14 डिग्री आ गया। बहरोड़ और भिवाड़ी का अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5 या 6 डिग्री रहा। मौसम विभाग की मानें तो 21 जनवरी तक जिले में शीतलहर चलने की संभावना है। इसलिए 21 जनवरी से पहले अलवर के लोगों को सर्दी से राहत मिलने वाली नहीं है।