फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Leader of Opposition Tikaram Julie said that Congress has a history.

Alwar News: विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली मुख्यमंत्री बाबा साहेब के बारे में बोल कर खानापूर्ति कर गया।जूली ने कहा कि कांग्रेस का त्याग, तपस्या ओर बलिदान का इतिहास रहा है

Thu, 26 Dec 2024 02:29 AM IST
Alwar bureau अलवर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2024 02:29 AM IST
विज्ञापन
Leader of Opposition Tikaram Julie said that Congress has a history.
टीकाराम जूली नेता प्रतिपक्ष

विज्ञापन

*संविधान निर्माता बाबा साहेब के अपमान को देश कतई बर्दाश्त नहीं करेगा: जूली*
*मुख्यमंत्री भजनलाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर जूली का पलटवार

राजस्थान विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री दिल्ली से अबकी बार प्रेस नोट का पन्ना लेकर आए और झटपट बाबा साहेब के बारे में बोलकर खानापूर्ति कर गए। जूली ने कहा कि मुख्यमंत्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में संविधान निर्माता बाबा साहब भीमराव अम्बेडकर के बारे में कम बोले और प्रधानमंत्री और अपने नेताओं का स्तुतिगान अधिक किया। जूली ने कहा कि कांग्रेस का त्याग, तपस्या और बलिदान का इतिहास रहा है। पंडित जवाहरलाल नेहरू युगदृष्टा थे। आज देश उनके बताए विकास पथ पर चलकर ही यहां तक पहुंचा है। जूली ने कहा कि आज मणिपुर में महिलाओं, बच्चियों और नागरिकों के साथ हो रहे अमानवीय व्यवहार और बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार पर 56 इंच के सीने वाले महामानव और स्वयंभू लौह पुरुष अमित शाह मौन है। यह गांधी परिवार का साहस और सामर्थ्य है, जो राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखकर ही निर्णय लेता आया है, चाहे उन्हें अपने प्राणों की आहुति ही क्यों न देनी पड़े। तभी देश की प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गांधी और राजीव गांधी राष्ट्रीय एकता और अखंडता की रक्षा के लिए देश पर कुर्बान हो गए। जूली ने देश के सम्मानीय पूर्व प्रधानमंत्री और कांग्रेस के नेताओं के बारे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा द्वारा किए गए असम्माननीय संबोधन की निंदा की है। प्रतिपक्ष के नेता जूली ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी लोकतंत्र और संवैधानिक मूल्यों के प्रति तिरस्कार दिखाने में सबसे आगे है। उन्होंने कहा कि संविधान के 75 वर्ष पूरे होने पर 18 वीं लोकसभा के शीतकालीन सत्र में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर पर देश के गृहमंत्री द्वारा संकीर्ण मानसिकता की सोच रखते हुए घटिया बयान बाजी की गई, जिसका पूरे देश में विरोध किया जा रहा है। आज अलवर शहर में जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक से शहर के मुख्य बाजार होते हुए अंबेडकर सर्किल तक पैदल मार्च निकालते हुए डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।
इस दौरान नेता प्रतिपक्ष ने उपस्थित जन समूह को संबोधित करते हुए कहा कि आरक्षण खत्म करने की साजिश के तहत भारतीय जनता पार्टी की संविधान बदलने की कोशिश को 2024 के आम चुनाव में जनता ने नाकाम कर दिया था और बैसाखी सरकार बनाकर लोकतांत्रिक मूल्यों का पाठ पढ़ाया था, लेकिन बीजेपी यह खीज अब संविधान निर्माता पर निकाल रही है और देश के प्रधानमंत्री भी गृहमंत्री अमित शाह को सीख देने के बजाय आरोप प्रत्यारोप की राजनीति कर रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कांग्रेस डॉ अंबेडकर के अपमान को लेकर अमित शाह के इस्तीफे की मांग पर अटल है जब तक शाह का इस्तीफा नहीं होगा तब तक पूरे देश में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार डॉ आंबेडकर के अपमान को अपराध मानने को तैयार ही नहीं है। इसके विपरीत भाजपा ने संसद की कार्यवाही ठप कर रखी है और यही नहीं अपनी मांग को लेकर प्रदर्शन कर रहे कांग्रेस सांसदों के साथ धक्कामुक्की की गई, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को गिरा दिया गया, भाजपा ने षड्यंत्र के तहत नेता प्रतिपक्ष लोकसभा राहुल गांधी के खिलाफ संगीन धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कराई है।
उन्होंने कहा कि समता, समानता और न्याय की प्रतिमूर्ति डॉ अंबेडकर के आदर्शों पर चलने की सलाह बीजेपी को कतई रास नहीं आई। सत्ता पक्ष ने लगातार विपक्ष को बोलने से रोकने की कोशिश की यही नहीं, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने डॉ अंबेडकर का अपमान कर संघ और बीजेपी की मनुवादी मानसिकता उजागर कर दी है।

*शहीदों को नमन कर हुई पैदल मार्च की शुरुआत, राष्ट्रपिता गांधी की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण*

जिला कांग्रेस कमेटी ओर से कंपनी बाग स्थित शहीद स्मारक से शहीदों को नमन कर पैदल मार्च की शुरुआत की गई, नगर निगम परिसर में लगी राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।

पैदल मार्च कंपनी बाग से मनी का बढ़, चर्च रोड, होप सर्कस, घंटाघर, काशीराम चौराहा, रोड नंबर 2, भगत सिंह सर्किल से होते हुए अंबेडकर सर्किल पर पहुंचा।
पैदल मार्च में हजारों की संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता हाथों में अमित शाह को बर्खास्त करो, बाबा साहेब अमर रहे, संविधान बचाओ, देश बचाओ, कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद लिखी तख्तियां लेकर चल रहे थे।
पैदल मार्च के बाद राष्ट्रपति के नाम जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed