{"_id":"652d027e1bf747dae004aee6","slug":"ig-umesh-chand-dutta-took-meeting-regarding-code-of-conduct-in-alwar-2023-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar: आचार संहिता को लेकर आईजी उमेश चंद दत्ता ने ली बैठक; संयम पूर्वक कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar: आचार संहिता को लेकर आईजी उमेश चंद दत्ता ने ली बैठक; संयम पूर्वक कानून व्यवस्था बनाए रखने के दिए निर्देश
Mon, 16 Oct 2023 03:00 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Mon, 16 Oct 2023 03:00 PM IST
सार
आचार संहिता लग चुकी है और आगामी दिनों में आयोजित होने वाली चुनावी रैलियों, वीआईपी के प्रवास, कानून व्यवस्था, निष्पक्ष चुनाव करवाने समेत कई बिंदुओं पर रेंज आईजी उमेश चंद दत्ता विचार विमर्श किया।
विज्ञापन
यपुर रेंज आईजी उमेश चंद दत्ता
- फोटो : Amar Ujala Digital
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर जिले में आगमी विधानसभा चुनाव को लेकर जयपुर रेंज आईजी उमेश चंद दत्ता सोमवार को अलवर पहुंचे। यहां उन्होंने मिनी सचिवालय में पहुंचकर पुलिस अधीक्षक आनंद शर्मा से चुनाव तैयारी को लेकर फीडबैक लिया और उसके बाद रेंज में पूर्वी दत्त ने पुलिस अधीक्षक सभागार में पुलिस अधीक्षक के साथ पुलिस अधिकारियों की बैठक ली।
विज्ञापन
बैठक में रेंज आईजी उमेश चंद दता ने चुनाव को लेकर दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आचार संहिता लग चुकी है और आगामी दिनों में आयोजित होने वाली चुनावी रैलियों, वीआईपी के प्रवास, कानून व्यवस्था, निष्पक्ष चुनाव करवाने समेत कई बिंदुओं पर विचार विमर्श किया गया।
विज्ञापन
संयम पूर्वक कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश
आईजी उमेश चंद दत्ता ने अधिकारियों को अलर्ट रहकर संयम पूर्वक कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए। चुनावी आमसभाओं, चुनाव से संबंधित हर छोटी बड़ी घटना को ध्यान में रखकर सख्ती से कार्रवाई करने को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शराब, नशीले पदार्थ और चुनाव से संबंधित सामान का अवैध परिवहन रोकने के लिए प्रभावी कार्रवाई की जाए। साथ ही आईजी ने गुंडे, निगरानी बदमाश, असामाजिक तत्वों के विरुद्ध अधिक से अधिक प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करने को कहा, ताकि चुनाव के समय कोई घटना घटित नहीं हो उन्होंने रात्रि गश्त पूरी मुस्तैदी के साथ करते हुए सभी थाना क्षेत्रों में रात्रि प्वाइंट नाका बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भी पुलिस नजर बनाए हुए है।
विज्ञापन