फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Terror of armed miscreants at toll plaza of Delhi-Mumbai Expressway two workers injured

Alwar News: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के टोल प्लाजा पर हथियारबंद बदमाशों का आतंक, दो कर्मी घायल

Fri, 11 Apr 2025 05:22 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Fri, 11 Apr 2025 05:22 PM IST
सार

Pinan Toll Plaza: अलवर जिले के पिनान टोल प्लाजा पर हथियारबंद बदमाशों ने हमला कर दिया। टोलकर्मियों से मारपीट कर उनके केबिन तोड़ डाले। बदमाश डंडे और हथियार लेकर आए थे। घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। 

विज्ञापन
Alwar News Terror of armed miscreants at toll plaza of Delhi-Mumbai Expressway two workers injured
पिनान टोल प्लाजा पर तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर दौसा जिले से पहले पिनान गांव के टोल प्लाजा पर खुलेआम गुंडागर्दी का नजारा देखने को मिला है। इसी टोल से एक्सप्रेसवे दौसा की ओर चढ़ जाता है और यहां गुंडों का तगड़ा आतंक रहता है। इसी टोल प्लाजा पर दो दिन पहले दौसा की ओर से एक गाड़ी में बैठकर आए पांच बदमाशों ने लूट के इरादे से टोल प्लाजा पर तगड़ा आतंक पैदा कर डाला।

विज्ञापन


ये बदमाश अपनी गाड़ी को अंडरपास में खड़ी कर पैदल ही टोल प्लाजा पर पहुंचे और वह तगड़ा हंगामा कर डाला। ये सभी बदमाश हथियारों से भी लैस बताए जा रहे हैं। इनमें से दो बदमाश देसी पिस्तौल लिए हुए थे। जबकि शेष बदमाश डंडों से लैस थे। इन बदमाशों ने टोल प्लाजा पर पहुंचते ही वहां टोल कर्मियों पर हमला बोल दिया। इनमें से दो टोल कर्मी जो केबिन के अंदर थे, उनके साथ इन बदमाशों ने बुरी तरह मारपीट की। जबकि शेष टोल कर्मी इन बदमाशों को देखते ही वहां से पहले ही भाग खड़े हुए, जिन दो टोल कर्मियों के साथ मारपीट की गई उनको काफी चोट आई है। और वे गंभीर रूप से घायल भी हो गए।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: ब्राह्मण छात्रावास के पास धारदार हथियार लेकर घूम रहा युवक गिरफ्तार, वारदात की फिराक में था
विज्ञापन
विज्ञापन


टोल कर्मियों ने बताया कि यह टोल प्लाजा बिल्कुल एकांत में स्थित है। ऐसी घटनाएं यहां होती रहती हैं। टोल पर हमले का मुख्य उद्देश्य लूट का रहता है। कई टोल एकांत में हैं और आने-जाने वाली गाड़ियों से टोल की वसूल की गई राशि हमेशा केबिन में रहती है और ये बदमाश उसी राशि को लूटने के इरादे से वहां पहुंचे थे। इन बदमाशों ने आते ही टोल पर तगड़ा तांडव कर डाला, जिससे टोल कर्मी भाग लिए।

यह भी पढ़ें: फेसबुक पर युवती की फोटो वायरल करने के विवाद में दो पक्षों में भिड़ंत, लाठी-डंडे और फरसी चलीं, कई घायल

दो टोल कर्मी जो केबिन में बैठे थे, वे दोनों इन बदमाशों के हत्थे चढ़ गए, जिनके साथ तगड़ी मारपीट की गई। हालांकि, बदमाश केबिन में रखी कितनी राशि उठा ले गए, इसकी जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। इस घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और टोल कर्मियों से सारी घटना की जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed