फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News Four people got severely burnt at different places including an innocent girl

Alwar News: अलग-अलग स्थान पर चार लोग गंभीर रूप से झुलसे, एक मासूम बच्ची भी शामिल

Sun, 05 Jan 2025 01:35 PM IST
अलवर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अलवर ब्यूरो Updated Sun, 05 Jan 2025 01:35 PM IST
सार

राजस्थान के अलवर जिले में अलग-अलग स्थानों पर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए। इन सभी को जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन
Alwar News Four people got severely burnt at different places including an innocent girl
घायल का इलाज जारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर में अलग-अलग स्थान पर चार लोग गंभीर रूप से झुलस गए, जिनमें एक चार महीने की बच्ची भी शामिल है। जानकारी के अनुसार, नारायणपुर थाना क्षेत्र के ताल वृक्ष के समीप निवासी महेश गुर्जर की चार महीने की पुत्री देवासी मुड्डे पर बैठी हुई थी और चूल्हे में जा गिरी, जिससे उसका पैर गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित वार्ड में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन


वहीं, दूसरी ओर अलवर शहर के एनईबी थाना अंतर्गत स्थानीय दाउदपुर मोहल्ला निवासी गिरधारी जाटव की 55 वर्षीय पत्नी लीला देवी चूल्हे पर चने का साग बना रही थी। तभी अचानक उसे चक्कर आए और वह सब्जी के भगोने में जा गिरी, जिससे उसका चेहरा बुरी तरह झुलस गया। वहीं, हाथ पैर भी झुलस गए, जिसे सामान्य चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन


सेंथली चिरखाना निवासी 50 वर्षीय कुंती देवी पत्नी हरद्वारी लाल चाय बना रही थी। इसी दौरान अचानक कुंती देवी के कपड़ों ने आग पकड़ ली, जिससे उसके दोनों पर गंभीर रूप से झुलस गए, जिसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी के मौसम में अलाव ताप रहा एक 11 साल का युवक हसनपुर झिरका फिरोजपुर निवासी हकीम का पुत्र इंसाफ अलाव में पेट्रोल डालने से गंभीर रूप से झुलस गया। जानकारी के अनुसार, इंसाफ आदित्य रात 8 बजे घर के पास सर्दी की वजह से अलाव ताप रहा था। तभी अचानक इंसाफ ने पेट्रोल अलाव में डाल दिया, जिससे आग ने विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे इंसाफ बुरी तरह झुलस गया, जिसे गंभीर हालत में सामान्य चिकित्सालय स्थित बर्न वार्ड में भर्ती कराया गया है।इन चारों जनों को झुलसी हुई हालत में अलवर के जिला अस्पताल के बर्न वार्ड में भर्ती किया गया है, जहां इनका इलाज चल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed