{"_id":"67cbf6239a6380b6d30756fc","slug":"eight-to-ten-dogs-attacked-a-student-going-home-in-alwar-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: आठ से दस कुत्तों ने घर जा रही छात्रा पर किया हमला, चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े; दहला देगी घटना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: आठ से दस कुत्तों ने घर जा रही छात्रा पर किया हमला, चीख पुकार सुनकर लोग दौड़े; दहला देगी घटना
Sat, 08 Mar 2025 01:45 PM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Sat, 08 Mar 2025 01:45 PM IST
सार
Alwar News: अलवर के जेके नगर में 18 वर्षीय छात्रा पर 8-10 कुत्तों ने हमला कर दिया। चीख-पुकार सुनकर लोगों ने बचाया, लेकिन छात्रा बुरी तरह घायल और सदमे में है। घटना के बाद कॉलोनी में दहशत है। सीसीटीवी फुटेज सामने आया, पर प्रशासन अब तक मौन।
विज्ञापन
बच्ची को घेरे कुत्ते
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के जेके नगर में शुक्रवार देर शाम एक दिल दहला देने वाली घटना घटी। 18 वर्षीय छात्रा नव्या पर अचानक 8-10 आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। छात्रा घबराकर जमीन पर गिर गई और खुद को बचाने की कोशिश करने लगी। उसकी चीख-पुकार सुनकर पड़ोसी लाठी लेकर दौड़े और कुत्तों को भगाया, लेकिन तब तक कुत्ते उसे कई जगह काट चुके थे।
विज्ञापन
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, नव्या मोबाइल पर बात करते हुए पैदल घर लौट रही थी, तभी अचानक कुत्तों ने उसे घेर लिया और हमला कर दिया। करीब 15-20 सेकंड तक कुत्ते उसे नोचते रहे। नव्या ने खुद को बचाने के लिए संघर्ष किया, लेकिन कुत्ते लगातार उसे काटते रहे। उसकी चीख सुनकर परिजन और पड़ोसी बाहर आए और किसी तरह उसे छुड़ाया। घटना के बाद नव्या इतनी डरी हुई थी कि घर पहुंचते ही अपनी मां से लिपटकर रोने लगी। कई घंटे तक उसकी कंपकंपी बंद नहीं हुई। शनिवार को भी डर के कारण वह घर से बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा सकी।
विज्ञापन
कॉलोनीवासियों ने जताया विरोध
इस घटना से कॉलोनीवासियों में गहरा आक्रोश है। लोगों ने उस महिला को जमकर लताड़ा, जो अक्सर इन कुत्तों को अपने साथ लाती थी। गुस्साए लोगों ने महिला की स्कूटी भी गिरा दी। नव्या के परिजन और अन्य लोगों का कहना है कि इलाके में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। कॉलोनी में रहने वाले एक व्यक्ति ने कई कुत्ते पाल रखे हैं, जो अक्सर राहगीरों पर हमला करते हैं। शिकायत के बावजूद प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा।
विज्ञापन
छात्रा मानसिक रूप से आहत
नव्या फिजियोथेरेपी की पढ़ाई कर रही है और दो दिन बाद उसका प्रैक्टिकल है। घटना के बाद से वह मानसिक रूप से बेहद आहत है और घर से बाहर निकलने से कतरा रही है। लोगों की मांग है कि प्रशासन इस मामले में जल्द कार्रवाई करे और कॉलोनी में बढ़ते आवारा कुत्तों के खतरे को रोके, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाएं न हों।