फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Dead body of 10-year-old missing child found in field in Alwar Shahjahanpur town

Alwar: शाहजहांपुर कस्बे में लापता दस साल के बच्चे का खेत में मिला शव, गला काटकर की गई हत्या

Sun, 20 Aug 2023 08:19 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sun, 20 Aug 2023 08:19 PM IST
सार

अलवर के शाहजहांपुर कस्बे में शनिवार को पतंग उड़ाते समय दस साल का बच्चा लापता हो गया था, उसका शव रविवार सुबह खेत में मिला। मृतक बालक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की।

विज्ञापन
Dead body of 10-year-old missing child found in field in Alwar Shahjahanpur town
घटना के बाद परिजनों को समझाती पुलिस। - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

अलवर के शाहजहांपुर कस्बे में रविवार सुबह खेत में करीब दस साल के बच्चे का शव मिलने के बाद हड़कंप मच गया। बच्चा शनिवार को शाम छह बजे पतंग उड़ाते समय लापता हो गया था। लापता बच्चे की किसी अज्ञात व्यक्ति ने गला काट कर हत्या कर दी। घटना के बाद बच्चे के शव को परिजनों ने उठाने से इनकार कर दिया, लेकिन बाद में पुलिस प्रशासन के अधिकारियों की समझाइश के बाद परिजनों ने शव उठा लिया। 

विज्ञापन


शाहजहांपुर कस्बे के बंजारा बस्ती निवासी दस वर्षीय अनिल पुत्र पांडू बंजारा शनिवार शाम घर से खेलते समय लापता हो गया था। रविवार सुबह उसका शव पास के खेत में पड़ा मिला। मृतक बालक अनिल के ताऊ रणजीत सिंह ने बताया कि उनके भाई पांडु का लड़का अनिल शनिवार शाम 6 बजे घर के पास पतंग उड़ाते समय लापता हो गया था। परिवार जन थोड़ी देर पहले ही उसे पतंग दिलाकर लाये थे। परिवार जनों के द्वारा बच्चे को काफी जगह ढूंढा गया, लेकिन बच्चा कहीं नहीं मिला। उसके बाद परिजनों ने बच्चे के लापता होने की सूचना पुलिस को दी। 
विज्ञापन


आज सुबह पास के एक खेत में बच्चे का शव मिला। बच्चे का गला किसी ने धारदार हथियार से काटा है। पेट में भी धारदार चाकू नुमा हथियार का घोंपा हुआ निशान मिला। जिससे पता लगा है कि किसी ने बच्चे की हत्या कर शव पास के खेत में डाल दिया। परिजनों ने बताया कि उन्हें किसी पर शक नहीं है। किसी से कोई रंजिश नहीं है। मृतक बालक के परिजनों ने पुलिस प्रशासन से हत्यारों को शीघ्र गिरफ्तार कर मामले का खुलासा करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


शाहजहांपुर सीएचसी पर जमा हो गए आक्रोशित लोग
इधर, बच्चे की हत्या की सूचना पर कस्बे के लोग काफी संख्या में शाहजहांपुर सीएचसी पर जमा हो गए। कस्बे वासियों का कहना है कि बच्चे की गला काटकर हत्या करने वाले लोगों को शीघ्र गिरफ्तार कर परिवार को न्याय दिया जाए। 

डीएसपी अमीर हसन बोले-बच्चे की हत्या की गई
मामले को लेकर नीमराना डीएसपी अमीर हसन का कहना है कि बच्चे की हत्या की गई है। हर एंगल से मामले में जांच कर रहे हैं। शीघ्र ही हत्यारों को गिरफ्तार कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलवाएंगे। बच्चों का पोस्टमार्टम करवा कर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया गया है। मामले को लेकर कस्बे में अज्ञात हत्यारों के प्रति भारी आक्रोश है। 


धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या-सीएचसी प्रभारी
मामले को लेकर शाहजहांपुर सीएचसी प्रभारी विक्रम सिंह यादव का कहना है कि प्रथम दृष्टया बच्चे की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या की गई है। नुकीले हथियार से बच्चे के पेट में चोट पहुंचाई गई है। खुलासा मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद में पता लग पाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed