फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Crocodile chewed the leg of a farmer who entered the water in Alwar

Alwar News: मगरमच्छ के मुंह से बाहर निकला किसान, सिंघाड़े की बेल देखने के लिए पानी में उतरा था; एक पैर भी चबाया

Wed, 22 May 2024 10:58 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Wed, 22 May 2024 10:58 AM IST
सार

Alwar News: अलवर के सदर थाना अंतर्गत स्थानीय सिलीसेढ़ झील में एक मगरमच्छ ने सिंघाड़े की बेल संभाल रहे एक व्यक्ति पर हमला कर दिया। जिससे उसका एक पैर बुरी तरह जख्मी हो गया।

विज्ञापन
Crocodile chewed the leg of a farmer who entered the water in Alwar
घायल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सदर थाना क्षेत्र सिलीसेढ़ झील के पास खेत में काम कर रहे किसान पर मगरमच्छ ने हमला किया और उसे जबड़े में दबाकर गहरे पानी में खींचने का प्रयास किया, लेकिन किसान ने हार नहीं मानी और मगरमच्छ के मुंह से सकुशल बाहर निकल आया।

विज्ञापन


किसान छोटेलाल ने बताया की सिलीसेढ़ झील के समीप उसने सिंघाडे की खेती कर रखी है। घटना के वक्त वो बेल सही करने के लिए पानी में उतरा था, तभी पानी में मौजूद मगरमच्छ ने उस पर हमला बोल दिया। मगरमच्छ ने छोटेलाल के पैर को जबड़ों से पकड़कर खेत में मौजूद पानी के अंदर खींचने का प्रयास किया।
विज्ञापन


इस दौरान छोटेलाल ने मगरमच्छ से संघर्ष करते हुए उसपर वार करना शुरु कर दिया। वार से मगरमच्छ ने किसान छोटेलाल को छोड़कर पानी में उतर गया। मगरमच्छ के वार से छोटेलाल के पैर में गंभीर घाव हो गए। घायल अवस्था में उन्हें अलवर के राजकीय सामान्य चिकित्सालय में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उनका उपचार जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed