{"_id":"663c4bc7b343b446be05e7a9","slug":"bloody-conflict-between-two-sides-of-the-same-family-over-land-dispute-in-alwar-2024-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग हुए घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में खूनी संघर्ष, पांच लोग हुए घायल
Thu, 09 May 2024 09:36 AM IST
शबाहत हुसैन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: शबाहत हुसैन
Updated Thu, 09 May 2024 09:36 AM IST
सार
Alwar News: सीकरी के ईदगाह ढानकाबास गांव में जमीनी विवाद को लेकर एक ही परिवार के दो पक्षों में हुए खूनी संघर्ष में एक पक्ष की महिला सहित 5 लोग घायल हो गए। जिन्हें इलाज के लिए देर रात जिला अस्पताल के ट्रॉमा वार्ड में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
अपराध (सांकेतिक)
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मारपीट में घायल हुई महिला बबिता का कि उनका परिवार के ही सुखवीर से 1 बीघा खेत को लेकर विवाद चल रहा है, जिसको लेकर दोनों पक्षों के बीच पहले भी कई बार मारपीट हो चुकी है। बुधवार देर शाम सुखवीर, बलवीर, राजेश, मामचंद सहित करीब 1 दर्जन से अधिक लोगों को बुलाकर उनके साथ मारपीट कई। आरोपियों ने घर में घुसकर महिला बबिता, कविता, रामू, भागचंद व सुगन पर लाठी, डंडों व टाचिए से जानलेवा हमला कर दिया।
विज्ञापन
जिसमें सभी पांच लोग घायल हो गए। जिन्हें सीकरी के अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से रामू व बबीता को प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सिर चेहरे पर हाथ पैर में गंभीर चोट लगने के कारण भागचंद सुगंध व कविता को अलवर रेफर कर दिया। जहां सभी तीनों का इलाज चल रहा है। घटना को लेकर पीड़ित पक्ष की ओर से थाना पुलिस में शिकायत दी गई।
विज्ञापन