फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   An ambulance coming to see a patient and a car driver collide

Alwar: मरीज दिखाने आ रही एबुंलेस व कार चालक की टक्कर, जमकर हुई बहसबाजी; देरी से पहुंचने पर मरीज ने तोड़ा दम

Sat, 14 Dec 2024 12:36 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: शबाहत हुसैन Updated Sat, 14 Dec 2024 12:36 PM IST
सार

Alwar: दो चालकों की वजह से एक पीलिया ग्रसित मरीज की जान चली गई। मामला अलवर के शिवाजी पार्क का है। जहां बीमार युवक को अस्पताल दिखने ला रही एंबुलेंस को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। आइये जानते है पूरा मामला

विज्ञापन
An ambulance coming to see a patient and a car driver collide
सड़क दुर्घटना - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र निवासी एक बीमार युवक को अस्पताल दिखने ला रही एंबुलेंस को एक कार चालक ने टक्कर मार दी। इस टक्कर के दोनों वाहन चालकों में बहस हो गयी, जिससे आधे घंटे तक मरीज एंबुलेंस में तड़पता रहा।

विज्ञापन


एंबुलेंस चालक बहस छोड़ कर जब मरीज को अस्पताल लेकर आया, तब तक बहुत देर हो चुकी थी। अस्पताल में लाते ही उसकी मौत हो गई। जिसका कोतवाली थाना पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है। यानी दोनों वाहन चालकों की आपसी बहस के कारण एक बीमार व्यक्ति को जान गवानी पड़ गयी।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार शिवाजी पार्क थाना क्षेत्र के तिजारा फाटक स्थित यादव कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय विशाल सैनी पुत्र रमेश सैनी पिछले दो महीने से पीलिया की बीमारी से परेशान था। उसकी हालत खराब होने पर रात को अलवर के सामान्य चिकित्सालय लाया जा रहा था, तभी बिजली घर सर्किल पर एक कार चालक से एंबुलेंस की भिड़ंत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद आधे घंटे तक झगड़ा चलता रहा। काफी देर बाद जब विशाल को अस्पताल ले जाया गया, तो चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक विशाल का तीन साल का बेटा है। वहीं पिता रमेश सैनी 10 महीने पहले हार्ट अटैक की वजह से मौत का शिकार बन चुके हैं। जिनकी जगह बेटे विशाल को अनुकंपा नौकरी मिलने वाली थी।


नौकरी मिलती उससे पहले ही बीती रात विशाल सैनी की मौत हो गई। विशाल घर का इकलौता चिराग था, जिसके बाद अब कमाने वाला घर में कोई नहीं रहा। फिलहाल कोतवाली थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया और मामला भी दर्ज लिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed