{"_id":"66b8727592e88185380ff7fb","slug":"alwar-waterlogging-due-to-rain-exposed-the-claims-of-municipal-corporation-rain-continues-since-night-2024-08-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar : बारिश से हुए जलभराव ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, रात भर से जारी है बरसात का सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar : बारिश से हुए जलभराव ने खोली नगर निगम के दावों की पोल, रात भर से जारी है बरसात का सिलसिला
Sun, 11 Aug 2024 01:42 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 11 Aug 2024 01:42 PM IST
सार
जिले में देर रात से शुरू हुई बारिश आज सुबह भी अनवरत जारी रही। बारिश से शहर में जगह-जगह हुए जलभराव से नगर निगम प्रशासन के शहर की सफाई को लेकर किए गए दावों की पोल खुलती नजर आई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कल देर रात से शुरू हुई बारिश का दौर आज सवेरे भी जारी रहा। शहर में कई स्थानों पर हुए जलभराव के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। बारिश के चलते लोग घरों से नहीं निकले। शहर के बस स्टैंड रोड, चूड़ी मार्केट, घंटाघर, बिजली घर चौराहा, कालीमोरी फाटक सहित शहर के निचले इलाको में जलभराव हो गया। सबसे बुरे हालात बस स्टैंड व चूड़ी मार्केट के रहे, जहां दुकानों में करीब एक से डेढ़ फुट तक पानी भर गया।
विज्ञापन
हालांकि इस बार भी नगर निगम प्रशासन की ओर से शहर के नालों की सफाई और ड्रेनेज सिस्टम को लेकर किए गए दावों की पोल खुलती हुई नजर आई। जगह-जगह पानी भरने से पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। इधर लगातार बारिश के चलते कृष्ण कुंड क्षेत्र में झरने बहने लगे, जिसका लुफ्त उठाने बड़ी संख्या में शहरवासी किशन कुंड पहुंचे।
विज्ञापन
पिकनिक स्पॉट के तौर पर किशन कुंड में लोगों की आवाजाही बढ़ गई है लेकिन यहां पर सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं होने की वजह से हादसों का डर लगा रहता है। जिले में तालाब व सरोवर में हादसा होने के बाद भी यहां पर सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं हैं।
विज्ञापन