फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Thieves took away goods worth lakhs from jewelers shop, question mark on police patrolling

Alwar : ज्वेलर्स की दुकान से लाखों का माल ले उड़े चोर, पुलिस गश्त पर लगा प्रश्नचिन्ह, मामला सीसीटीवी में कैद

Sat, 12 Oct 2024 03:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 12 Oct 2024 03:56 PM IST
सार

शहर के बीचों-बीच चूड़ी मार्केट में एक ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोर लाखों रुपये का सामान ले उड़े। पूरी घटना का वीडियो सीसीटीवी में दर्ज हुआ है, जिसमें चोर बड़ी ही फुर्सत से चोरी करते नजर आ रहा है।

विज्ञापन
Alwar: Thieves took away goods worth lakhs from jewelers shop, question mark on police patrolling
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर के कोतवाली थाना अंतर्गत ओम ज्वेलर्स की दुकान पर देर रात लाखों की चोरी हो गई, हैरानी की बात यह है मामला शहर के बीचों-बीच चूड़ी मार्केट का है। वारदात का एक सीसीटीवी वीडियो भी सामने आया है, जिसमें चोर फुर्सत से चोरी करता हुआ नजर आ रहा है, ऐसे में कोतवाली थाना पुलिस की गश्त पर बड़ा प्रश्नचिन्ह खड़ा हो गया है। ज्वेलरी शॉप के मालिक मुकेश खंडेलवाल ने बताया उनके चौकीदार ने दुकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। 

विज्ञापन


दुकान मालिक ने बताया उनके काउंटर पर लगभग 15 लाख रुपये कीमत का सामान रखा हुआ था। उन्होंने पुलिस पर आक्षेप लगाते हुए कहा कि यदि लगातार गश्त होती तो हो सकता है कि यह वारदात नहीं होती। पुलिस इस पूरे मामले की जांच-पड़ताल कर रही है और चोरों का पता लगाने की कोशिश में जुट गई है। चोरी की इस वारदात से शहर के व्यापारी भी डरे हुए हैं क्योंकि यह पहली वारदात नहीं है, इससे पहले भी कई व्यापारिक प्रतिष्ठानों पर इस तरह की वारदातें हो चुकी हैं। इस घटना से कुछ दिन पहले ही एक ज्वेलर्स के यहां चोरी की वारदात हो चुकी है, जिसमें लाखों का माल चोर लेकर पर हो गए थे। चोरी की लगातार हो रही इन वारदातों के बाद अब लगता है कि पुलिस चाहे लाख दावे करे लेकिन शहर की कानून व्यवस्था राम भरोसे ही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed