फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar: Ruparal is inundated due to rain, contact with outside areas lost due to water logging in villages

Alwar : लगातार बारिश से रूपारेल हुई लबालब, आसपास के गांवों में पानी भरने से बाहरी इलाकों के साथ संपर्क टूटा

Fri, 26 Jul 2024 11:54 AM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Fri, 26 Jul 2024 11:54 AM IST
सार

जिले में हो रही लगातार बारिश के चलते रूपारेल नदी में पानी आ जाने से सरिस्का क्षेत्र के कई गांवों में पानी भर गया है, जिससे इन गांवों के साथ बाहरी संपर्क भी टूट गया है। गांव के लोगों ने सड़क को पाटने के लिए छोटा बांध बनाने की मांग की है।

विज्ञापन
Alwar: Ruparal is inundated due to rain, contact with outside areas lost due to water logging in villages
रूपारेल नदी लबालब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिस्का में लगातार हो रही बारिश के चलते रूपारेल नदी में खूब पानी आ रहा है, इससे सारंगपुर, बलदेवपुरा आदि गांवों में भी पानी भर गया है। सरिस्का में इन दिनों अच्छी बारिश से वन्य जीवों पर भी खासा असर पड़ा है और वे स्वछंद विचरण कर रहे हैं। सरिस्का में इन दिनों पर्यटकों का आना-जाना भी बंद है।

विज्ञापन


इधर लगातार हो रही बारिश से रूपारेल नदी में भी पानी की अच्छी आवक हो रही है। जिसके चलते गांवों में पानी भरने से आसपास के कई गांवों का बाहरी इलाकों से संपर्क टूट गया है। इसी परेशानी के चलते गांवों के लोग सड़क को पाटने के लिए छोटा बांध बनाने की मांग भी करने लगे हैं। सरपंच इंदरमल मीणा ने बताया कि रूपारेल में बरसों बाद अच्छा पानी आया है लेकिन पानी भरने से करीब आधा दर्जन गांवों का संपर्क टूट गया है, सरकार को इस बारे में कोई कदम उठाना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed