फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Youth dies in collision with unknown vehicle, truck driver dies in another accident

Alwar News: अज्ञात वाहन की टक्कर से हुई युवक की मौत, एक अन्य हादसे में गई ट्रक ड्राइवर की जान

Tue, 03 Dec 2024 03:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Tue, 03 Dec 2024 03:47 PM IST
सार

अलग-अलग जगहों पर हुए दो सड़क हादसों में दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। दोनों ही मामलों में प्रकरण दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Alwar News: Youth dies in collision with unknown vehicle, truck driver dies in another accident
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

शहर में दो अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा सदर थाना क्षेत्र के रेणी गांव के युवक के साथ हुआ, जबकि दूसरा हादसा अरावली विहार थाना क्षेत्र में हुआ, जिसमें एक ट्रक ड्राइवर की जान चली गई। दोनों ही घटनाओं में पीड़ितों के शवों का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सदर थाना क्षेत्र में रेणी गांव निवासी लोकेश बैरवा (25) की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। लोकेश अपने भतीजे की बारात में शामिल होने के लिए बस से मुंडियाखेड़ा गया था। चिकनी गांव के पास बस रुकने पर लोकेश पानी की बोतल खरीदने के लिए उतरा और सड़क पार करते समय एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी।
विज्ञापन


हादसे में लोकेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद बारातियों ने लोकेश को संभालने का प्रयास किया लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। शव को देर रात जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला चौक पर हुई जहां एक ट्रैक्टर की टक्कर से 20 वर्षीय ट्रक ड्राइवर मोनिस खान की मौत हो गई। मोनिस नौगांवा थाना क्षेत्र के पड़ावदा गांव का निवासी था और यूरिया लेकर बाइक से बगड़ तिराया जा रहा था। सामोला चौक के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। घायल मोनिस को सामान्य चिकित्सालय ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मोनिस ट्रक ड्राइवर था और प्याज मंडी में काम करता था। 

दोनों मामलों में पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और शवों का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed