{"_id":"66e8f2f0d2dea5f58800512f","slug":"alwar-news-xen-arrested-red-handed-with-bribe-of-rs-1-5-lakh-had-demanded-bribe-for-passing-the-bill-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : डेढ़ लाख की रिश्वत के साथ एक्सईएन रंगेहाथों गिरफ्तार, 55 लाख की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : डेढ़ लाख की रिश्वत के साथ एक्सईएन रंगेहाथों गिरफ्तार, 55 लाख की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागज
Tue, 17 Sep 2024 08:39 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 17 Sep 2024 08:39 AM IST
सार
कल देर शाम जयपुर एसीबी की टीम ने कार्रवाई करते हुए पीएचईडी के एक्सईएन को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक ठेकेदार से मालखेड़ा गांव में कराए गए काम के बिल पास करने के एवज में रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञापन
कार्रवाई करते हुए एसीबी जयपुर की टीम
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जयपुर एसीबी की टीम ने सोमवार देर शाम को अलवर पीएचईडी के एक्सईएन दिव्यांक त्यागी को डेढ़ लाख रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। एसीबी ने आरोपी की पेंट की जेब से रिश्वत की राशि बरामद की। यह कार्रवाई देर रात तक चली। उधर एक्सईएन के अम्बेडकर नगर स्थित मकान की तलाशी में 55 लाख रुपये से अधिक की नकदी और जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं।
विज्ञापन
एसीबी के एएसपी बलराम सिंह ने बताया कि अलवर जलदाय विभाग के ठेकेदार विजय कुमार ने 14 सितंबर को शिकायत दी थी, जिसमें कहा गया था कि हसन खां मेवात नगर, सतही एनसीआर प्रथम कार्यालय में पदस्थ दिव्यांक त्यागी मालखेड़ा ब्लॉक के तीन गांवों में कराए गए कार्यों के करीब 1 करोड़ 24 लाख रुपये के बिल पास करने के एवज में ढाई लाख रुपये रिश्वत की मांग कर रहा है। इस मामले में वह 9 सितंबर को एक लाख रुपये एडवांस भी ले चुका है।
विज्ञापन
एसीबी ने शिकायत का सत्यापन कराया, जिसके बाद योजनाबद्ध तरीके से ठेकेदार ने डेढ़ लाख की रकम सोमवार को देना तय किया। एक्सईएन ने ठेकेदार को रकम लेकर अम्बेडकर नगर के बस स्टैंड पर बुलाया, जहां ठेकेदार ने डेढ़ लाख रुपये एक्सईएन को सौंप दिए। जैसे ही वह रकम लेकर ठेकेदार की कार से उतरा, एसीबी ने उसे पकड़कर रिश्वत की राशि बरामद कर ली।
विज्ञापन
इस कार्रवाई के बाद एसीबी ने एक्सईएन के घर की तलाशी ली, यहां उसे अलमारी , बेड और सोफे के नीचे प्लास्टिक के बैग से पांच-पांच सौ के नोटों की गड्डियां मिलीं, साथ ही लाखों के जेवर समेत दो प्लॉट के कागजात भी मिले हैं। इन नोटों की गिनती के लिए एसीबी को मशीन तक मंगवानी पड़ी। जयपुर एसीबी के डीएसपी बलराम मीणा ने बताया कि हाल ही में अलवर एसीबी की कार्रवाई फेल होने के कारण इस पूरी कार्रवाई से अलवर एसीबी को दूर रखा गया था।