{"_id":"672a178ccb3e9dcb26047d9e","slug":"alwar-news-uti-runs-bulldozer-on-illegal-plotting-despite-repeated-action-the-process-is-not-stopping-2024-11-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News : अवैध प्लॉटिंग पर यूटीआई ने चलाया बुलडोजर, बार-बार कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा है सिलसिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News : अवैध प्लॉटिंग पर यूटीआई ने चलाया बुलडोजर, बार-बार कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा है सिलसिला
Tue, 05 Nov 2024 06:34 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 05 Nov 2024 06:34 PM IST
सार
अवैध प्लॉटिंग को लेकर यूटीआई ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बुलडोजर चलाया। इस संबंध में खातेदार को पहले ही नोटिस दिया जा चुका था लेकिन नोटिस का जवाब नहीं आने के बाद नियमानुसार कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दीपावली के बाद एग्रीकल्चर प्लॉटिंग पर एक बार फिर अलवर UIT का बुलडोजर चला है। मंगलवार को भूगोर में श्मशान के पास और मंगलम रेजिडेंसी के पीछे करीब 10 से 15 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग के लिए बनाई गई मिट्टी की रोड को यूटीआई ने ध्वस्त कर दिया और रोड को हटा दिया।
विज्ञापन
यूटीआई के तहसीलदार अनिल शर्मा ने बताया कि अवैध प्लॉटिंग पर यूआईटी की बराबर कार्रवाई होती रहती है। उसी के अनुसार जेईएन की रिपोर्ट के आधार पर भूगोर में श्मशान घाट से लगती करीब 8 से 10 बीघा जमीन पर अवैध प्लॉटिंग की जा रही थी। इसके पास ही मंगलम रेजिडेंसी के पीछे भी अवैध प्लॉटिंग पर एक्शन हुआ है, जिसे लेकर पहले खातेदार को नोटिस दिया गया और नोटिस का जवाब नहीं आने के बाद नियम के अनुसार अवैध प्लॉटिंग के लिए डाली जा रही कच्ची रोड को जेसीबी से हटाया गया है। इसके साथ ही खातेदार को भी पाबंद किया गया है ताकि आगे अवैध प्लॉटिंग नहीं हो।
विज्ञापन
लगातार हो रही अवैध प्लॉटिंग को लेकर यूआईटी प्रशासन पर सवाल उठ रहे हैं कि एक बार अवैध प्लॉटिंग रोकने के कुछ महीनों के बाद उसी जगह पर कॉलोनी बस जाती है। ऐसे में एग्रीकल्चर प्लॉटिंग पर बुलडोजर चलाने की प्रक्रिया केवल दिखावा मात्र ही नजर आती है।
विज्ञापन