{"_id":"66404d4695024053930920aa","slug":"alwar-news-to-get-compassionate-appointment-son-and-daughter-in-law-crossed-limits-tried-to-kill-father-2024-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: अनुकंपा नियुक्ति की चाहत में बेगैरत बेटे-बहू ने की हदें पार, पिता को जान से मारने का प्रयास किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: अनुकंपा नियुक्ति की चाहत में बेगैरत बेटे-बहू ने की हदें पार, पिता को जान से मारने का प्रयास किया
Sun, 12 May 2024 10:43 AM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 12 May 2024 10:43 AM IST
सार
अनुकंपा के तौर पर सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटे और बहू ने हैवानियत की सारी हदें पार करते हुए सरकारी स्कूल टीचर पिता की सरिये से पिटाई की और गला घोंटकर जान से मारने की कोशिश की।
विज्ञापन
पीड़ित निरंजनलाल
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
विज्ञापन
रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला यह मामला अलवर जिले का है। यहां पिता की सरकारी नौकरी पाने के लिए बेटे ने न केवल पिता के साथ जमकर मारपीट की बल्कि गला दबाकर जान से मारने की कोशिश भी की। बेटे-बहू की मिलीभगत से मारपीट का शिकार हुए पिता ने जैसे-तैसे बेटे के चंगुल से छूटकर थाने में मामला दर्ज कराया है।
अलवर के भनडोड़ी स्कूल में टीचर निरंजनलाल ने पुलिस को जानकारी देते हुए बताया कि 9 मई को उनके बेटे अंकित ने पोते की तबीयत खराब होने के बहाने से उन्हें स्कूल से बुलाया और लोहे के सरिये से मारपीट की, जिससे वे बेहोश हो गए। उसके बाद बेटे और बहू उन्हें में गाड़ी में डालकर तीन-चार घंटे तक इधर-उधर घुमाते रहे।
विज्ञापन
निरंजनलाल ने पुलिस को बताया कि बहू पूजा और बेटे अंकित ने उन्हें अलग-अलग जगहों पर ले जाकर उनके साथ मारपीट की और तार से गला घोंटने के कोशिश की। उन्होंने बताया कि इस पूरे घटनाक्रम के दौरान दोनों उन्हें जान से मारने की धमकी देते रहे।
विज्ञापन
पड़ोसियों ने पीड़ित के बड़े भाई को इस बारे में सूचना देकर बुलाया। मौके पर पहुंचे बड़े भाई कृष्णकुमार शर्मा ने बताया कि हमने अंकित की गाड़ी का पीछा करके उसकी गाड़ी को रोककर पीड़ित को उनके चंगुल से बचाया। हालांकि इस दौरान आरोपी बेटे और बहू गाड़ी लेकर भाग गए।
निरंजनलाल ने अरावली विहार थाने में अपने बेटे और बहू के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करवाते हुए जान-माल की सुरक्षा के साथ बेटे व बहू के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।