फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Tikaram Julie called the statement of BJP state president Madan Rathore anti-democracy

Alwar News: मदन राठौड़ के बयान पर नेता प्रतिपक्ष को आया गुस्सा, कहा- भाजपा की रगों में है अहंकार और पक्षपात

Thu, 07 Nov 2024 08:47 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 07 Nov 2024 08:47 PM IST
सार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के उस बयान को लोकतंत्र की भावना के खिलाफ बताया, जिसमें राठौड़ ने कहा कि "विरोधी मानसिकता का व्यक्ति जीता तो वह क्षेत्र में विकास नहीं करा पाएगा।"

विज्ञापन
Alwar News: Tikaram Julie called the statement of BJP state president Madan Rathore anti-democracy
नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ के उस बयान को लोकतंत्र विरोधी बताया है जिसमें उन्होंने कहा कि "विरोधी मानसिकता का व्यक्ति जीता तो वह क्षेत्र में विकास के काम नहीं करा पाएगा।"  जूली ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष का बयान दर्शाता है कि भाजपा विकास के मुद्दे पर किस कदर पूर्वाग्रही मानसिकता और सत्ता का अहंकार रखती है। अहंकार और पक्षपात भाजपा की रगों में है।

विज्ञापन


नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने कहा कि आज जयपुर में भाजपा मुख्यालय में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ का ये कथन कि 'विरोधी मानसिकता का व्यक्ति जीता तो वह क्षेत्र में विकास कार्य कराने में संकोच करेगा।' राठौड़ का यह कथन लोकतंत्र की मूल भावना के विपरीत है और भाजपा की संकुचित मानसिकता का परिचायक है।
विज्ञापन


सातों सीटों पर भाजपा की हार तय
जूली ने कहा कि विधानसभा उप चुनाव की सातों सीटों पर भाजपा की हार तय है। इससे विचलित होकर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष लोकतंत्र विरोधी बयान दे रहे हैं। जूली ने कहा कि सत्ताधारी दल के मुखिया का यह बयान इस बात का भी घोतक है कि राज्य की सरकार भाजपा सरकार प्रतिपक्षी विधायकों के निर्वाचन क्षेत्र में विकास कार्य नहीं कराना चाहती। लेकिन राज्य में प्रतिपक्ष कांग्रेस और जनता इतनी जागरूक है कि वह सड़क और सदन में संघर्ष कर विकास कार्य कराने का दम रखती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विकास कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी
जूली ने कहा कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भूल गए हैं कि सदन में प्रत्येक विधायक के अधिकार समान होते हैं। सभी क्षेत्रों का विकास कराना राज्य सरकार की जिम्मेदारी है। प्रदेश में जब भी कांग्रेस राज रहा। विकास कार्य को लेकर कभी भेदभाव नहीं किया गया, क्योंकि विकास, जनकल्याण और समानता की अवधारणा कांग्रेस की पहचान है। सत्ता का अहंकार और पक्षपात भाजपा की रगों में है। जिसका 13 नवंबर को सातों विधानसभा क्षेत्रों में जनता करारा जवाब देगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed