फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Thieves stole truck from outside the house, toll deducted from fast tag in Faridabad, seen in CCTV

Alwar News : घर के बाहर से ट्रक चुरा ले गए चोर, फरीदाबाद में फास्ट टैग से टोल कटा, सीसीटीवी में दिखाई दिया

Sat, 16 Nov 2024 08:04 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Sat, 16 Nov 2024 08:04 PM IST
सार

शहर में सामोला चौक के पास घर के बाहर खड़ा ट्रक चोर उड़ा ले गए, इसका पता भी तब चला जब फरीदाबाद से आगे फास्ट टैग से टोल की पर्ची कटी। टोल की पर्ची कटते ही ट्रक सीसीटीवी में नजर आया लेकिन इसके बाद न तो ट्रक का पता चला और न ही ट्रक चोरी करने वाले का।

विज्ञापन
Alwar News: Thieves stole truck from outside the house, toll deducted from fast tag in Faridabad, seen in CCTV
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर के अरावली विहार थाना क्षेत्र के सामोला चौक के पास घर के बाहर से 30 लाख रुपये का ट्रक चोरी हो गया। चोर फरीदाबाद से आगे ट्रक को ले गया, जिसका फास्ट टैग से टोल शुल्क कटा तो CCTV कैमरे में ट्रक नजर आया। अभी तक चोर और ट्रक का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।

विज्ञापन


ट्रक मालिक अरशद ने बताया कि 30 अक्टूबर को अलवर के सामोला चौक पर ट्रक खड़ा किया था और 5 नवंबर की रात ट्रक चोरी हो गया। अगले दिन सुबह ट्रक नहीं मिला तो इस बारे में आसपास जांच-पड़ताल की। जब टोल टैक्स कटने लगा तब पता चला कि ट्रक फरीदाबाद से आगे जा चुका है। इसके बाद टोल के आसपास के CCTV देखे गए, जिससे पता चला कि चोर ट्रक को फरीदाबाद से आगे ले गए। 
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि ट्रक सामोला चौक पर जमील के घर के सामने से चोरी हुआ है। ट्रक की रिपोर्ट भी संबंधित पुलिस थाने को दे दी गई है लेकिन ट्रक का अभी तक कोई पता नहीं चल सका है। ट्रक फरीदाबाद के टोल से गुजरने के बाद ट्रक का पता चला, उसके बाद चोर ट्रक को कहां ले गए, इसकी कोई जानकारी नहीं मिल सकी है। यहां अरावली विहार थाना पुलिस भी ट्रक की तलाश कर रही है क्योंकि यह चोरी उसी के थाना क्षेत्र से हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी बताया जा रहा है कि फरीदाबाद के बाद यह ट्रक किसी टोल नाके पर भी नहीं गया क्योंकि टोल नाके पर जाता और फास्ट टैग से टोल कटता तो इसकी सूचना ट्रक मालिक को तुरंत मिल जाती। इसका मतलब यह है कि फरीदाबाद के बाद किसी टोल नाके से यह ट्रक नहीं गुजरा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed