फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Thieves involved in more than a dozen theft incidents detained, two child molesters also detained

Alwar News: एक दर्जन से ज्यादा चोरी की वारदातें करने वाला चोर पुलिस हिरासत में, दो बाल अपचारी भी निरुद्ध किए

Wed, 03 Jul 2024 01:02 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 03 Jul 2024 01:02 PM IST
सार

कोतवाली थाना पुलिस ने शहर में लगातार चोरी और नकबजनी की वारदातें करने वाले एक युवक के साथ दो बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। ये चोर हाल ही में एक व्यापारी से गल्ला छीनकर फरार हो गए थे, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। पुलिस फिलहाल आरोपी युवक से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन
Alwar News: Thieves involved in more than a dozen theft incidents detained, two child molesters also detained
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर कोतवाली थाना पुलिस ने सिलेसिलेवार चोरी व नकबजनी की वारदातें करने वाले एक युवक को गिरफ्तार कर 2 बाल अपचारियों को निरुद्ध किया है। गिरफ्तार किए गए चोर हाल ही में केदलगंज क्षेत्र में एक व्यापारी से गल्ला छीनकर फरार हो गए थे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 

विज्ञापन


शहर में होती सिलसिलेवार चोरी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस ने एक स्पेशल टीम का गठन किया था, जिसमें तकनीकी एवं आसूचना तंत्र की सहायता से सौरभ जाटव निवासी दिवाकरी को इस मामले में गिरफ्तार किया गया है, वहीं घटना में शामिल 2 बाल अपचारियों को भी निरुद्ध किया गया है। 
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी ने करीब 1 दर्जन से अधिक वारदातें करना कबूल किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक बाइक, 6 हजार रुपये, तीन मोबाइल, एक कैमरा, एक लकड़ी का गल्ला व अन्य कागजात बरामद किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed