{"_id":"6649b0e30a7d7910550085d9","slug":"alwar-news-sulfur-potash-blast-badly-injures-a-child-blaster-in-police-custody-2024-05-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: गंधक पोटाश के धमाके ने एक बच्चे को बुरी तरह जख्मी किया, धमाका करने वाला पुलिस हिरासत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: गंधक पोटाश के धमाके ने एक बच्चे को बुरी तरह जख्मी किया, धमाका करने वाला पुलिस हिरासत में
Sun, 19 May 2024 01:27 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 19 May 2024 01:27 PM IST
सार
अलवर में एनईबी थाना क्षेत्र में गंधक पोटाश के धमाके ने एक दस साल के बच्चे को बुरी तरह से जख्मी कर दिया। बच्चे को इलाज के लिए जयपुर रैफर किया गया है। बच्चे के मामा ने एक व्यक्ति के खिलाफ नामजद मामला दर्ज कराया है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
एनईबी थाना क्षेत्र के प्रीत विहार में गंधक पोटाश के धमाके से एक 10 साल का बच्चा बुरी तरह जख्मी हो गया। धमाका इतना जोरदार था की बच्चे के पैर के ऊपरी हिस्से से खाल हटकर हड्डी दिखने लगी। आनन-फानन में बच्चे को अस्पताल लेकर गए लेकिन गंभीर स्थिति होने के चलते बच्चे को हायर सेंटर जयपुर रैफर कर दिया गया।
विज्ञापन
एनईबी थाने के सहायक उपनिरीक्षक अजय शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि पीड़ित बच्चे हितेश के मामा ने एक रिपोर्ट दर्ज कराई है कि 10 वर्षीय हितेश अपने भाई हिमांशु के साथ टंकी के पास खेल रहा था, इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर निवासी अरुण सैनी ने हितेश के पीछे पाइप में बारूद भरकर चला दिया, जिससे हितेश के दाएं पैर के ऊपर बड़ा घाव हो गया। बच्चे को तुरंत ही अस्पताल लेकर गए जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया। घटना को लेकर एनईबी थाना पुलिस में शिकायत दी गई है, जिसके आधार पर पुलिस ने जांच कर आरोपी अरुण सैनी को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन