{"_id":"6847fcc358c44e21b90372ee","slug":"alwar-news-speeding-bus-hits-artisan-s-bike-referred-to-jaipur-in-critical-condition-dies-during-treatment-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: तेज रफ्तार बस ने कारीगर की बाइक को टक्कर मारी, गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया, इलाज के दौरान मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: तेज रफ्तार बस ने कारीगर की बाइक को टक्कर मारी, गंभीर हालत में जयपुर रैफर किया, इलाज के दौरान मौत
Tue, 10 Jun 2025 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Tue, 10 Jun 2025 03:07 PM IST
सार
काम खत्म कर बाइक से घर लौट रहे एक कारीगर को तेज रफ्तार बस ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जिले के सदर थाना क्षेत्र के बुर्जा गांव में सोमवार देर शाम एक दर्दनाक सड़क हादसे में स्टील की रैलिंग लगाने का काम करने वाले एक कारीगर की मौत हो गई। मृतक की पहचान खेमसिंह निवासी बुर्जा के रूप में हुई है। वह अलवर शहर से काम खत्म कर अपनी बाइक से घर लौट रहा था, तभी एक तेज रफ्तार बस ने उसे टक्कर मार दी।
विज्ञापन
टक्कर इतनी भीषण थी कि खेमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे तत्काल सामान्य चिकित्सालय लाया गया, जहां से हालत गंभीर होने के चलते उसे जयपुर रैफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें: Rajasthan News: टोंक में बनास नदी में बड़ा हादसा, नहाने गए 11 युवक डूबे
विज्ञापन
हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। दुर्घटना के बाद क्षेत्र में भारी भीड़ जमा हो गई और रास्ता जाम हो गया, जिसे पुलिस ने मशक्कत के बाद खुलवाया। पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और मंगलवार सुबह पोस्टमार्टम करवाया गया।
मृतक के परिजन सुरेश कुमार ने बताया कि खेमसिंह मेहनती और शांत स्वभाव का युवक था। रोज की तरह वह काम से लौट रहा था, किसी को अंदाजा नहीं था कि यह उसका आखिरी सफर होगा। उन्होंने बताया कि परिवार को अब भी इस घटना पर यकीन नहीं हो रहा।
फिलहाल पुलिस बस और उसके चालक की तलाश कर रही है। परिजनों की ओर से लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज करवाई गई है। पुलिस का कहना है कि दोषी चालक के खिलाफ जल्द ही सख्त कार्रवाई की जाएगी।