फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Sariska's tiger reached Raini in Alwar after Dausa, team engaged in rescue

Alwar News: सरिस्का का टाइगर दौसा के बाद अलवर के रैणी पहुंचा, ग्रामीणों में दहशत, रेस्क्यू में जुटी टीम

Thu, 02 Jan 2025 06:36 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Thu, 02 Jan 2025 06:36 PM IST
सार

सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकला टाइगर एसटी 2402 दौसा जिले से भागकर अलवर के रैणी इलाके में पहुंच गया है। करणपुरा गांव में इस बाघ की मौजूदगी ने ग्रामीणों में खौफ पैदा कर दिया है। वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और टाइगर को न छेड़ने की अपील की है।

विज्ञापन
Alwar News: Sariska's tiger reached Raini in Alwar after Dausa, team engaged in rescue
अलवर में बाघ की दहशत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सरिस्का टाइगर रिजर्व से निकला युवा बाघ दौसा जिले से भागकर अब अलवर जिले के रैणी इलाके में पहुंच गया है। वन विभाग ने पुष्टि की है कि यह टाइगर एसटी 2402 है। बुधवार को दौसा में इस टाइगर ने तीन लोगों पर हमला किया था, जिससे दहशत फैली थी। अब यह अलवर के करणपुरा गांव में देखा गया है। बता दें कि सरिस्का सेंचुरी के बाघ लगातार जंगल छोड़कर बाहर निकल रहे हैं। 

विज्ञापन


विज्ञापन


करणपुरा गांव में मचाई दहशत
गुरुवार सुबह करीब 4:30 बजे टाइगर ने करणपुरा गांव में एक मकान के पास जोरदार दहाड़ मारी। मकान में रहने वाला परिवार डर के मारे बाहर नहीं निकला। वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर पगमार्क का निरीक्षण किया और यह पुष्टि की कि यह वही टाइगर एसटी 2402 है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों में दहशत का माहौल
करणपुरा गांव के ग्रामीणों ने बताया कि टाइगर खेतों और मकानों के आसपास घूम रहा है। वह एक मकान के दरवाजों से होकर बाहर निकल गया। इसके बाद से रैणी और आसपास के गांवों में खौफ का माहौल है।

वन विभाग की टीम अलर्ट पर
सरिस्का और अलवर वन विभाग की टीम टाइगर को पकड़ने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। वाइल्डलाइफ टीम विशेष उपकरणों के साथ टाइगर पर शिकंजा कसने की तैयारी में है, लेकिन अब तक सफलता नहीं मिली है।


दौसा में किया था हमला
इससे पहले, बुधवार को टाइगर ने दौसा जिले के महुखुर्द गांव में तीन लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। इसके बाद वह रैणी इलाके की ओर बढ़ गया।

ग्रामीणों से सतर्क रहने की अपील
वन विभाग ने ग्रामीणों से सतर्क रहने और टाइगर को न छेड़ने की अपील की है। टीम लगातार टाइगर की लोकेशन का पता लगाने और उसे सुरक्षित स्थान पर ले जाने के प्रयास में जुटी है।

लगातार जंगल छोड़ रहे बाघ
बता दें कि सरिस्का सेंचुरी के बाघ लगातार जंगल छोड़कर बाहर निकल रहे हैं. एक बार सरिस्का के जंगल से निकलकर एक बाघ हरियाणा पहुंच गया था। बाद में उसे ट्रेंकुलाइज करके विषधारी टाइगर रिजर्व बूंदी भेजा गया था। टाइगर एसटी 13 कई साल से मिसिंग है। ऐसे में सरिस्का के आसपास के गांवों में बाघों का खतरा हमेशा मंडराता रहता है। करणपुरा पहुंचे इस बाघ को बुधवार को दौसा जिले में ट्रेंकुलाइज करने के लिए बुधवार को दिनभर भागदौड़ होती रही थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पाई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed