{"_id":"66438c2a8fb2d471b00b2b79","slug":"alwar-news-rape-convict-absconding-from-pocso-court-2024-05-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: जज के फैसला सुनाते ही कोर्ट से फरार हो गया अपराधी, दुष्कर्म के मामले सुनाई गई तीन साल की सजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: जज के फैसला सुनाते ही कोर्ट से फरार हो गया अपराधी, दुष्कर्म के मामले सुनाई गई तीन साल की सजा
Tue, 14 May 2024 09:37 PM IST
अर्पित याज्ञनिक
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: अर्पित याज्ञनिक
Updated Tue, 14 May 2024 09:37 PM IST
सार
दुष्कर्म का दोषी मनीष कोर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर न्यायालय परिसर से फरार हुआ। मनीष को दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर तीन साल की सजा सुनाई गई थी।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते पुलिस अधिकारी।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर के पॉस्को न्यायालय संख्या एक से मनीष कुमार नाम का अपराधी फरार हो गया। मनीष कुमार के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में दोष सिद्ध होने पर उसे तीन साल की सजा और 500 रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई गई थी। इसी दौरान मनीष न्यायालय कक्ष से फरार हो गया।
विज्ञापन
कुछ देर बाद इसका पता चलने पर मामले की सूचना कोतवाली थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मामले में एफआईआर दर्ज करके जांच पड़ताल शुरू कर दी है। दोषी की तलाश के लिए पुलिस टीम दबिश दे रही है।
विज्ञापन
कोतवाली एसएचओ नरेश शर्मा ने बताया कि पॉस्को के एक मामले में अखेपुरा मोहल्ला निवासी मनीष को तीन साल की सजा सुनाई गई थी। इस दौरान मनीष कोर्ट में भीड़ का फायदा उठाकर न्यायालय परिसर से फरार हो गया। उसकी तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है।
विज्ञापन