{"_id":"667c1a655a06aaf777037834","slug":"alwar-news-priest-assaulted-and-looted-accused-accused-of-capturing-temple-2024-06-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: पुजारी के साथ मारपीट कर की लूट, पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया मंदिर पर कब्जा करने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: पुजारी के साथ मारपीट कर की लूट, पीड़ित ने आरोपियों पर लगाया मंदिर पर कब्जा करने का आरोप
Wed, 26 Jun 2024 07:10 PM IST
उदित दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: उदित दीक्षित
Updated Wed, 26 Jun 2024 07:10 PM IST
सार
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पीड़ित ने जिला पुलिस अधीक्षक से की शिकायत।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
अलवर शहर के अरावली विहार थाना क्षेत्र अंतर्गत भुरा सिद्ध में एक मंदिर के पुजारी के साथ मारपीट और लूट का मामला सामने आया है। पुजारी ने जिला पुलिस अधीक्षक से न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
पुजारी दिनेश और उसके बेटे ने बताया कि बुधवार को मंदिर में रामायण पाठ चल रहा था। इस दौरान वहां कुछ लोग आए और हमें मंदिर से बाहर निकालाने का प्रयास करने लगे।
विज्ञापन
मंदिर के पुजारी ने बताया कि वह लोग मंदिर पर कब्जा करना चाहते हैं। इसे लेकर उन्हीं लोगों ने हमारे साथ मारपीट की, 25 हजार रुपये और दो मोबाइल लुटाकर फरार हो गए। पुजारी ने योगेश दास बाबा, योगेश गुर्जर, सुखराम और अन्य लोगों के खिलाफ शिकायत दी है।
विज्ञापन
जिला पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामला अभी संज्ञान में आया है। मामले की जांच कर रहे हैं, जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।