फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Married woman died under suspicious circumstances, father filed a case of dowry death

Alwar News: संदिग्ध परिस्थितियों में हुई विवाहिता की मौत, पिता ने दहेज हत्या का मामला दर्ज कराया

Wed, 26 Jun 2024 03:37 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 03:37 PM IST
सार

शहर के अकबरपुर थाना क्षेत्र में धवाला पेट्रोल पंप के नजदीक रहने वाली एक विवाहिता की मौत को लेकर उसके पिता ने दहेज हत्या मामला दर्ज कराया है। महिला के पिता ने आरोप लगाया है कि ससुराल पक्ष के लोग दहेज में स्कार्पियो और दस लाख रुपयों की मांग कर रहे थे। इसी के चलते उन्होंने उससे मारपीट की और जहर देकर उसकी हत्या कर दी। 

विज्ञापन
Alwar News: Married woman died under suspicious circumstances, father filed a case of dowry death
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अकबरपुर थाना क्षेत्र में धवाला पेट्रोल पंप के समीप रहने वाली एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस ने शव को जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया और पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। महिला के पिता सुनील कुमार ने महिला के ससुराल पक्ष पर दहेज में स्कार्पियो और दस लाख रुपए नहीं देने पर उसके साथ मारपीट करके जहर देने का आरोप लगाया।

विज्ञापन


महिला के पिता सुनील कुमार ने बताया कि मेरी बेटी शानू का विवाह 2015 में कोट खुवदा निवासी अर्पित के साथ हुआ था, तभी से ससुराल पक्ष के लोग हरिनारायण, चेतन, मीरा और पति अर्पित उसके साथ आए दिन मारपीट करते थे और दहेज की मांग करके उसे परेशान किया जा रहा था। 
विज्ञापन


महिला के पिता ने बताया कि शानू द्वारा बताए जाने के बाद पिता और भाई हेमंत शानू के घर पहुंचे और ससुराल पक्ष से काफी समझाइया की लेकिन फिर भी ससुराल पक्ष के लोग नहीं माने और आए दिन दहेज के लिए उसको परेशान कर मारपीट करते रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रविवार को शानू का अपने भाई के पास फोन आया कि ससुराल वालों ने उसके साथ मारपीट की और उसे कमरे में बंद कर दिया, जिस पर उसका भाई शानू को लेने के लिए उसके ससुराल गया। वहां जाकर उसने बहन की हालत देखकर उसे निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां से उसे जिला अस्पताल रैफर कर दिया गया, जहां शानू की मौत हो गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है, घटना के बाद से ससुराल पक्ष के लोग फरार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed