फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Local residents blocked the bangle market over water issue

Alwar News: चूड़ी बाजार में पानी को लेकर स्थानीय निवासियों ने लगाया जाम, पार्षद और जलदाय विभाग पर लगाए आरोप

Sat, 12 Oct 2024 03:57 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Sat, 12 Oct 2024 03:57 PM IST
सार

लोगों ने आरोप लगाया कि धर्मपाल चौधरी पार्षद ने नगर निगम से टैंकर के पैसे ले लिए और आज तक वार्ड में टैंकर नहीं भिजवाए। वहीं लोग जब जलदाय विभाग में पानी की समस्या को लेकर जाते हैं अभियन्ता झूठे आश्वासन दे देते है और लोगों को वापस भेज देते है।

विज्ञापन
Alwar News: Local residents blocked the bangle market over water issue
बाजार में रास्ता घेरकर खड़ीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर शहर में इन दिनों पानी की समस्या बनी हुई है, इसके तहत अलवर शहर वासियों को अनेक बार पानी के लिए परेशान होना पड़ता है। शनिवार को भी शहर के चूड़ी मार्केट में स्थानीय लोगों ने पानी के लिए विरोध प्रकट किया गया और जाम लगा दिया। 

विज्ञापन


वहीं स्थानीय निवासी राधा खंडेलवाल ने बताया कि पिछले तीन महीनों से हमारे वार्ड नंबर 14 में पानी की समस्या बनी हुई है। कई बार अधिकारियों को अवगत करवा दिया, लेकिन समस्या खत्म होने का नाम भी नहीं ले रही है। हम टैंकर मंगवा कर भी परेशान हो चुके हैं। काफी बार टैंकर मंगवा लिए, लेकिन उसके बाद भी हमारी पानी की पूर्ति नहीं हो पाती है। इस वजह से परेशान होकर आज उन्होंने यहां पर जाम लगाया है। 
विज्ञापन


वार्ड 14 के ही स्थानीय निवासी अनिल कुमार जैन ने अपने ही वार्ड के पार्षद धर्मपाल चौधरी पर आरोप लगाया कि धर्मपाल चौधरी पार्षद ने नगर निगम से टैंकर के पैसे ले लिए और आज तक वार्ड में टैंकर नहीं भिजवाए। उनका कहना है पानी के लिए हम परेशान हो रहे हैं और पार्षद पैसे खा रहा है। वह सारे पैसे नगर निगम को वापस जमा कराए अन्यथा उनके खिलाफ भी प्रदर्शन किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जाम लगने के बाद काफी स्थानीय लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। मौके पर कोतवाली पुलिस पहुंची और लोगों से समझा बुझाकर रास्ता खुलवाने के प्रयास किया। कुल मिलाकर इस बार अच्छी बारिश के बावजूद लोगों को पानी के लिए जूझना पड़ रहा है। सबसे बड़ी बात यह भी है कि पानी की समस्या के बावजूद जलदाय विभाग कोई सुध नहीं ले रहा। लोग जब जलदाय विभाग में पानी की समस्या को लेकर जाते हैं अभियन्ता झूठे आश्वासन दे देते है और लोगों को वापस भेज देते है। कुल मिलाकर जलदाय विभाग यह तक बताने को तैयार नहीं है कि यह समस्या कब खत्म होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed