{"_id":"662df80b0521dfaf550cc5e5","slug":"alwar-news-leaking-cylinder-in-the-house-caught-fire-young-man-got-burnt-while-trying-to-take-it-out-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: घर में लीक हो रहे गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, बाहर निकालने की कोशिश में युवक झुलसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: घर में लीक हो रहे गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, बाहर निकालने की कोशिश में युवक झुलसा
Sun, 28 Apr 2024 12:47 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sun, 28 Apr 2024 12:47 PM IST
सार
घर के सिलेंडर में लीकेज का अंदेशा होने के चलते उसे घर से बाहर निकालने में सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिसके कारण युवक झुलस गया। हादसे के समय घर में मौजूद लोगों ने तुरंत युवक को अस्पताल पहुंचाया अन्यथा बड़ी दुर्घटना हो सकती थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
अलवर शहर के एमआईए थाना अंतर्गत गुदपुर निवासी युवक घर में रखे सिलेंडर में लीकेज के चलते उसे घर से बाहर निकालने लगा तभी सिलेंडर ने आग पकड़ ली, जिससे युवक झुलस गया। परिजनों ने तुरंत उसे अस्पताल में भर्ती कराया है।
विज्ञापन
पीड़ित के परिजन रवीश कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 19 वर्षीय घायल अखिलेश कुमार गुदपुर का रहने वाला है। कल घर का सिलेंडर लीक हो रहा था, तभी अखिलेश सिलेंडर को घर से बाहर निकलने लगा तो अचानक सिलेंडर में आग लग गई, जिसके कारण वह झुलस गया। परिजनों ने तुरंत युवक पर लगी आग को बुझाया और उसे गंभीर अवस्था में अलवर के जिला अस्पताल में लाया गया, जहां उसको प्राथमिक उपचार दिया गया। परिजनों का कहना है कि सारे घरवाले घर पर ही थे इसलिए बड़ा हादसा होने से बच गया नहीं तो सिलेंडर भी फट सकता था, फिलहाल जिला अस्पताल में युवक का इलाज जारी है।
विज्ञापन