फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: Laborer dies due to stomach pipe burst, accident happened due to air getting into the stomach

Alwar News: पेट की नली फटने से मजदूर की मौत, प्रेशर मशीन के जरिये पेट में हवा जाने से हुआ हादसा

Wed, 17 Jul 2024 07:47 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: प्रिया वर्मा Updated Wed, 17 Jul 2024 07:47 PM IST
सार

शहर के उद्योग नगर इंडस्ट्रियल एरिया में एक कंपनी में काम करने वाले एक मजदूर की प्रेशर मशीन के जरिये पेट में हवा जाने से पेट की नली फट गई और उसकी मौत हो गई। मजदूर बिहार का रहने वाला था और दो साल से यहां रह रहा था।

विज्ञापन
Alwar News: Laborer dies due to stomach pipe burst, accident happened due to air getting into the stomach
राजस्थान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलवर उद्योग नगर थाना क्षेत्र एक कंपनी में कार्यरत श्रमिक की मौत हो जाने पर उसे पुलिस ने जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उसके शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया। उद्योग नगर के सहायक उपनिरीक्षक साधुराम ने बताया कि मृतक संजीत जानकी नगर बिहार का रहना वाला था और करीब दो साल से अलवर में किराए का मकान लेकर रह रहा था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार संजीत उद्योग नगर इंडस्ट्रियल एरिया में सोनालेक कंपनी में काम कर रहा था तभी प्रेसर मशीन से उसके मुंह के जरिए हवा पेट में चली गई उसके बाद कंपनी संचालक ने उसे तुरंत निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवा कर शव मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed