फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Rajasthan ›   Alwar News ›   Alwar News: GST inspector and assistant arrested for taking bribe sent to jail

Alwar News: रिश्वत लेने वाले GST इंस्पेक्टर और सहायक गए जेल, रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने के लिए मांगे थे 1.40 लाख

Tue, 03 Sep 2024 07:06 PM IST
अर्पित याज्ञनिक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर Published by: अर्पित याज्ञनिक Updated Tue, 03 Sep 2024 07:06 PM IST
सार

भिवाड़ी में एसीबी की टीम ने सोमवार को जीएसटी इंस्पेक्टर देवेंद्र गुर्जर और संविदाकर्मी भाव सिंह को 1.40 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। ये रिश्वत एक फर्म के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करने के बदले में मांगी गई थी। आरोपियों को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया।

विज्ञापन
Alwar News: GST inspector and assistant arrested for taking bribe sent to jail
GST इंस्पेक्टर को ले जाती टीम। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भिवाड़ी में एसीबी की कार्रवाई में गिरफ्तार जीएसटी के एक इंस्पेक्टर और संविदाकर्मी को मंगलवार को न्यायालय में पेश किया गया। यहां से उन्हें 12 सितंबर तक के लिए जेल भेज दिया गया। डीएसपी परमेश्वर यादव ने बताया कि आरोपी ने 1.40 लाख रुपये की रिश्वत ली थी। एसीबी टीम ने इन्हें मौके पर ही रंगे हाथ गिरफ्तार किया था। टीम ने ये कार्रवाई सोमवार देर शाम की थी। 

विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी इंस्पेक्टर देवेंद्र सिंह और संविदाकर्मी भाव सिंह जीएसटी के सेक्शन-डी में कार्यरत हैं। भिवाड़ी एसीबी ने बताया कि इन्होंने एक फर्म के रजिस्ट्रेशन को कैंसिल करवाने की एवज में पांच लाख की रिश्वत मांगी थी। भिवाड़ी एसीबी के डीएसपी परमेश्वर दयाल ने बताया कि टपूकड़ा में किंगडम फर्म के मालिक ने उन्हें 29 अगस्त को शिकायत दी थी कि जीएसटी का इंस्पेक्टर देवेंद्र गुर्जर उनसे उनकी फॉर्म की रिकवरी निकालना और फॉर्म का रजिस्ट्रेशन कैंसिल करने की धमकी देकर उनसे 5 लाख रुपये रिश्वत राशि की मांग कर रहा है।
विज्ञापन


इस पर ACB ने शिकायत का सत्यापन कराया तो शिकायत सही पाई गई। उसके बाद सोमवार को एसीबी ने ट्रैप की कार्रवाई को अंजाम दिया और भिवाड़ी बाईपास पर स्थित जीएसटी कार्यालय में देवेंद्र गुर्जर और उनके सहायक कर्मचारी भाव सिंह जो संविदा पर लगा हुआ है उसको रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। एसीबी ने युवक को 10 हजार रुपये इंडियन करेंसी और एक लाख तीस हजार रुपये डमी करेंसी देकर इंस्पेक्टर देवेंद्र गुर्जर के पास भेजा।  देवेंद्र गुर्जर ने अपने सहायक कर्मचारी भाव सिंह को रिश्वत राशि देने की बात कही। जैसे ही परिवादी रिश्वत राशि देकर बाहर निकला वैसे ही एसीबी टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसीबी डीएसपी परमेश्वर दयाल ने बताया कि आरोपी देवेंद्र गुर्जर ने पूछताछ में बताया है कि रिश्वत की राशि अपने उच्च अधिकारियों तक भी पहुंचाता है, जो भिवाड़ी जीएसटी कार्यालय में ही कार्यरत हैं। अभी पूछताछ के बाद पूरे मामले का खुलासा होगा। फिलहाल अधिकारियों के नाम सामने आने के बाद एसीबी सीजीएसटी के उच्च अधिकारियों से भी पूछताछ करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed