{"_id":"665af5617d5d02199f0266e9","slug":"alwar-news-family-members-taunted-her-for-getting-low-marks-in-the-exam-angry-student-consumed-poison-2024-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Alwar News: परिजनों ने परीक्षा में कम नंबर आने का ताना दिया, नाराज छात्रा ने गुस्से में आकर खाया जहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Alwar News: परिजनों ने परीक्षा में कम नंबर आने का ताना दिया, नाराज छात्रा ने गुस्से में आकर खाया जहर
Sat, 01 Jun 2024 03:48 PM IST
प्रिया वर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलवर
Published by: प्रिया वर्मा
Updated Sat, 01 Jun 2024 03:48 PM IST
सार
राजस्थान बोर्ड की कक्षा 12वीं की परीक्षा में थर्ड डिवीजन आने पर परिजनों के तानों से परेशान एक छात्रा ने जहर खाकर आत्महत्या कर ली। छात्रा अलवर के गोविंदगढ़ थाना क्षेत्र में न्याणा गांव की रहने वाली थी।
विज्ञापन
राजस्थान
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आरबीएसई की 12वीं बोर्ड में थर्ड डिवीजन आने पर परिवार के तानों से परेशान छात्रा ने सुसाइड कर लिया। कला संकाय में परीक्षा देने वाली संजना राजपूत को कम नंबर आने पर परिवार ने डांटा था, जिससे तनाव में आकर शुक्रवार दोपहर उसने जहर खाकर जान दे दी। उल्टियां होने पर परिजन उसे हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
छात्रा के बड़े भाई रितिक राजपूत ने बताया कि बहन ने 12वीं कला संकाय का एग्जाम दिया था। 20 मई को रिजल्ट आया था, जिसमें उसके केवल 42 पर्सेंट अंक बने थे और वह थर्ड डिवीजन से पास हो गई थी लेकिन कम नंबर आने पर परिवार ने उसे डांटा था। इस बात से नाराज होकर उसने शुक्रवार दोपहर को जहर खा लिया और सो गई। उल्टियां होने पर मां ने परिवार के लोगों को बुलाकर संजना को गोविंदगढ़ हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया। वहां से उसे अलवर जिला हॉस्पिटल रैफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसने शुक्रवार रात को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
संजना के एक छोटी बहन स्नेहा और बड़ा भाई रितिक है। स्नेहा के इस साल 10वीं कक्षा में 60 पर्सेट अंक आए हैं और वह प्राइवेट स्कूल में पढ़ती है। वहीं संजना गांव के ही सरकारी स्कूल में पढ़ती थी। उसके भाई रितिक ने 2021 में 12वीं कक्षा 91 पर्सेट अंक लिए थे। भाई-बहनों के अच्छे नंबर आने पर माता-पिता द्वारा टोके जाने से नाराज संजना ने जहर खाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली।
विज्ञापन